आज यानी कि रविवार 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके लिए हफ्ते पहले से लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत किया है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के भी बीच हर साल इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिलती है। इसी बीच इस साल भी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए खास तैयारियां कर चुकी हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा अपनी ससुराल पहुंच चुकी हैं, जहां पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। घर को पूरी तरह से सजाया गया था तो चलिए करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए कुछ झलक दिखाते हैं, जिसकी बाकी एक्ट्रेसेस ने खास तैयारी की।

Parineeti Chopra Karwa Chauth 2024

परिणीति चोपड़ा का ग्रैंड वेलकम

करवा चौथ के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्होंने तमाम तैयारियों की कुछ झलकियां दिखाई है। ससुराल पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने पति राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी भी ली है और वो ससुराल पहुंच चुकी हैं, जहां पर उनके स्वागत में घर को पूरी तरह से सजा दिया गया था। उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। एक्ट्रेस अपने दूसरे करवा चौथ के सेलिब्रेशन के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Bhagyashree Karwa Chauth 2024

भाग्यश्री की मेहंदी पार्टी में खूब हुआ नाच-गाना

इसके साथ ही 90 के दशक की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने करवा चौथ के मौके पर मेहंदी पार्टी रखी, जिसमें नाच-गाने के साथ खूब जश्न हुआ। एक्ट्रेस ने करवा चौथ से एक दिन पहले ही मेहंदी पार्टी रखी थी, जिसमें उनके दोस्तों ने शिरकत की थी। सबने खूब नाच-गाना किया। इसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इतना ही नहीं, भाग्यश्री ने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की है।

Shilpa Shetty Karwa Chauth 2024

शिल्पा शेट्टी की सास ने भेजी सरगी

वहीं, करवा चौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी को सास की ओर से सरगी मिली है। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें कपड़े, हरी चूड़ियां, चांदी की प्लेट-कटोरियां, मेहंदी के कोन, मिठाई और शगुन का लिफाफा समेत कई चीजें हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की भी झलक दिखाई है। उन्होंने हाथ और पैर दोनों में मेहंदी लगाई है। ऐसे में अब इन झलकियों को देखने के बाद फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस को करवा चौथ मनाते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।