Holi 2021: होली का खुमार पूरे भारत में देखा जा सकता है। रंगों और स्वादिष्ट पकवानों के इस त्योहार का रंग बॉलीवुड पर भी खूब चढ़ा है। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे उन पर वाटर बैलून मारने की कोशिश कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म की शूट से वापस आ रही थीं, तभी कुछ बच्चे उन्हें होली की शुभकामनाएं देने लगे। श्रद्धा कपूर भी बच्चों को हैप्पी होली विश करती हैं।

वीडियो में देखा का सकता है कि श्रद्धा को देखकर बच्चे चिल्लाने लगते हैं, ‘बैलून.. बैलून.. मारो.. मारो।’ उनकी बात सुन श्रद्धा कपूर चीखते हुए कहने लगी, ‘नहीं.. नहीं।’ उन्होंने हाथ से बच्चों को मना किया कि वो उन पर बैलून न फेंकें। श्रद्धा कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड  के कई सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को होली की बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन आदि कलाकारों ने फैंस को हैप्पी होली विश किया है।

 

वहीं श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में काम कर रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई को उन्होंने बताया, ‘मैं रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फ़िल्म कर रही हूं। लव की फिल्में जैसे प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी मुझे बहुत पसंद है। रणबीर के साथ काम करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वो हमारी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। मुझे इससे पहले कभी उनके साथ काम करने का ऑफर नहीं मिला।’

 

इस फिल्म का अभी तक कोई टाइटल नहीं रखा गया है। पिछले साल ही यह फिल्म रिलीज की जानी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसमें देरी हो रही है।

 

आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने काफी बेहतरीन काम किया था जिसकी खूब सराहना हुई थी।