गुरुवार 31 अक्टूबर, 2024 को देशभर में दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जा रहा है। लोगों ने दीयों से अपने घर को जगमग किया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच इस त्योहार की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। बॉलीवुड में तो हफ्ते भर पहले से ही दिवाली सेलिब्रेशन्स शुरू हो गए थे। खूब दिवाली पार्टी गुई। ऐसे में इस साल ये त्योहार कुछ शादीशुदा कपल्स के लिए बेहद ही खास होने वाला है। ये उनकी पहली दिवाली होगी, जब वो साथ में इसे सेलिब्रेट करेंगे। इसमें कई टीवी कपल्स हैं, जो त्योहार को पहली बार मना रहे हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी 27 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में अब शादी के बाद कपल पहली बार साथ में कोई त्योहार मना रहा है। शादी के बाद उनका पहला त्योहार भी है और पहली दिवाली भी। सुरभि और सुमित इस पहले त्योहार को यादों से संजोने वाले हैं, जो हमेशा उनकी जिंदगी को रोशन करेगा। वो इसके लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। शादी के बाद भी कपल की रस्में चल रही हैं। इस सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।

आरती सिंह और दीपक चौहान

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह शादी के बाद पहली दिवाली मनाने जा रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2024 में दीपक चौहान से शादी की थी। शादी के समय भी एक्ट्रेस ने अपनी हर रस्म की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इतना ही नहीं हनीमून से लेकर करवा चौथ तक की तस्वीरों को भी फैंस के साथ साझा की थी। करवाचौथ के बाद एक्ट्रेस की पहली दिवाली है। मायके से लेकर ससुराल तक में जबरदस्त तैयारियां की जा रही हैं।

सुरभि चंदना और करण शर्मा

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने इस साल मार्च 2024 में शादी की थी। शादी से पहले कपल 13 साल तक रिलेशनशिप में रहा था। इसके बाद शादी का फैसला किया था। सुरभि चंदना और करण ने राजस्थान के चोमू पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी की थी। ऐसे में अब इस कपल के भी ये दिवाली बेहद ही खास होने वाली है। उनकी पहली दिवाली है।

सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर

वहीं, टीवी से लेकर साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इस साल शादी के बाद पहली दिवाली मना रही हैं। उन्होंने साल की शुरुआत में ही 18 फरवरी, 2024 को विकास पराशर के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर भी इस साल 2024 में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में शादी के बाद ये कपल भी पहली बार दिवाली मनाने जा रहा है। कपल इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए बेहद ही एक्साइटेड है।

श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे

श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने 21 दिसंबर, 2023 को शादी की थी। दोनों ने वडोदरा में सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी के बाद उनकी ये पहली दिवाली है, जब कपल इसे साथ में मिलकर सेलिब्रेट करेगा। फैंस दोनों को इस खास पल को साथ में सेलिब्रेट करते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

screen

आपको बता दें कि इस साल दिवाली कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि टीवी के उन सेलेब्स के लिए भी खास होने वाली है, जो अपने बच्चों के साथ मनाएंगे। इस साल 2024 में टीवी के कई ऐसे से कपल्स भी हैं, जिनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अगर ये खबर अच्छी लगी तो पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

E