Happy B’Day: विनोद खन्ना के फिल्मी सफर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जोड़ा गया। 1977 में फिल्म अमर अकबर एंथनी के दौरान उनका नाम फिल्म के ही को स्टार परवीन बॉबी के साथ जोड़ा गया। लेकिन उस दौरान विनोद खन्ना की शादी दोस्त रही गीतांजलि के साथ हो चुकी थी। थोड़े ही दिन हुए थे कि प्यार दोनों का प्यार अधूरा रह गया और विनोद खन्ना फिर प्यार की तलाश में उस समय की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस जीनत अमान का हाथ थाम लिया। और दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। लेकिन यही वह समय रहा जब विनोद खन्ना अपने करियर के पीक पर होते हुए भी एक ऐसा कदम अख्तियार कर लिया जिससे ना सिर्फ उनका परिवार बिखर गया बल्कि उस समय के बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स के लिए भी नुकसान भरा रहा।
विनोद खन्ना अपने करियर और परिवार को दाव पर लगाते हुए साल 1978 में सन्यास लेकर ओशो रजनीश के शरण में चले गए। सन्यासी बनने के बाद पत्नी गीतांजलि ने दोनों बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना को लेकर अलग रहने लगीं और जब विनोद खन्ना दुबार अपनी जिंदगी में लौटे तो दोनों ने तलाक ले लिया। पत्नी के अलग होने के बाद विनोद खन्ना की खाली जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी। विनोद खन्ना तब की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह के प्यार में पड़ गए। दोनों के इस रिश्ते की खबरें तब बॉलीवुड में खूब फैलीं।
बात अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना तक पहुंची तो वह दीवार बनकर खड़ी हो गईं। उसी समय अमृता सिंह से उम्र में 10 साल छोटे सैफ अली खान भी अमृता के प्यार में मजनू बने हुए थे। और सैफ अली खान विनोद-अमृता के प्यार के बीच एक चुनौती बनकर खड़े हो गए। इधर सुल्ताना भी विनोद से अमृता को किसी भी कीमत पर अलग करना चाहती थीं जिसमें सैफ अली खान ने परोक्ष रूप से मदद की। मां अमृता को पटौती खानदान की बहु बनाने के लिए हर कोशिश की और फिर सैफ अली खान से अमृता की शादी करा दी गई। अमृता का सैफ के साथ शादी का तब विनोद खन्ना चाहते हुए भी विरोध नहीं कर पाए और एक बार फिर वह अकेले पड़ गए।
विनोद खन्नाः
जन्मः 6 अक्टूबर 1946, पेशावर (पाकिस्तान)
मृत्युः 27 अप्रैल 2017, मुंबई</strong>