Uday Chopra Birthday: यूं तो बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे रहे, जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया फिर भी उनका करियर नहीं चल पाया। इसी में से एक उदय चोपड़ा (Uday Chopra) रहे, जिनका बॉलीवुड से पुराना नाता रहा। उनके पिता यश चोपड़ा थे, जो अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक रहे हैं मगर फिर भी उदय का करियर नहीं चल पाया। वो 10 सालों से फिल्मों में नजर नहीं आए मगर, फिर भी करोड़ों कमाते हैं तो चलिए बताते हैं बतौर एक्टर फ्लॉप रहे उदय चोपड़ा आज अपना खर्च कैसे चलाते हैं।
दरअसल, उदय चोपड़ा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1973 को हुआ था। वो यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बेटे हैं। इसके साथ ही वो आदित्य चोपड़ा के भाई भी हैं। उदय ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मोहब्बतें’ से की थी। इसे साल 2000 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने ‘मेरे यार की शादी है।’, ‘धूम’, ‘धूम 2’ और ‘धूम 3’ समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। इन मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। मगर फिर भी उदय चोपड़ा का करियर स्क्रीन पर दौड़ नहीं पाया।
उदय चोपड़ा की फ्लॉप फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘प्यार इम्पॉसिबल’, ‘नील एन निक्की’, ‘चरस’, ‘सुपारी’ और ‘मेरे यार की शादी है’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में केवल ‘धूम’ का सीक्वल ही हिट रहा था। इसमें भी वो सपोर्टिंग कैरेक्टर में रहे। स्क्रीन पर तो उनका करियर नहीं चला बल्कि फ्लॉप का टैग मिल गया फिर उदय चोपड़ा बिना स्क्रीन पर दिखे करोड़ों कमा लेते हैं।
करोड़ों के मालिक हैं उदय चोपड़ा!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदय चोपड़ा 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर भले ही आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन, लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी वो लग्जरी लाइफ जीते हैं। वो शाही जिंदगी जीते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की सालाना तकरीबन 5 करोड़ रुपए कमाते हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि उनके पास लग्जरी और महंगी कारें भी हैं। एक्टिंग के अलावा अगर उदय चोपड़ा के पैसे कमाने के जरिए के बारे में बात की जाए तो वो यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। वो भाई आदित्य के साथ मिलकर काम करते हैं। यहां से वो अच्छी खासी कमाई करते हैं।