बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी जिन्हें लोग अन्ना भी बुलाते हैं। आज यानी की 11 अगस्त को अपना 61वां जन्मदिन मना रहें हैं। सुनील शेट्टी की गिनती उन सफल अभिनेताओं में होती है जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और कामयाबी हासिल की है। बता दें कि 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बलवान’ से सुनील शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। सुनील शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहें हैं।

सुनील शेट्टी बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों के अलावा भी कई अन्य चीजों में भी सुनील शेट्टी ने कामयाबी हासिल की है। बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शेट्टी मार्शल आर्टिस्ट भी रह चुके हैं।

किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट
बता दें कि सुनील शेट्टी को मार्शल आर्ट काफी पसंद है। सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग और कराटे में ब्लैक बेल्ट भी जीत चुके हैं। जिसके चलते उन्हें बलवान फिल्म ऑफर हुई थी। दरअसल सुनील को एक्शन रोल शुरुआत से ही काफी पसंद थे और उन्हें लगता था कि एक्शन फिल्में ही उनकी स्ट्रेंथ है। इसलिए एक्शन फिल्में उनकी पहली पसंद रहीं हैं।

उनकी पहली फिल्म ‘बलवान ‘ से उन्हें एक्शन हीरो के रूप में भी जाना जाता है। आजतक के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने बताया था कि वो मार्शल आर्ट चैंपियन चक नोरेस के बहुत बड़े फैन हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों आथिया व आहान को भी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी है। जिसमें सुनील बताते हैं कि उनके बेटे की मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग महज 12 साल की उम्र में शुरू हो गयी थी।

वहीं बात अगर सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की करें तो वह आखिरीबार 8 अप्रैल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘घनी’ में नजर आए थे। जिसमें सुनील के अलावा एक्टर वरुण तेज और अभिनेत्री सई मांजरेकर भी नजर आयी थीं।