Sonakshi Sinha Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। वो भले ही एक स्टार एक्टर बेटी रही हैं, मगर उन्होंने अपनी पहचान अभिनय के दम पर बनाई है। उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत फिल्म ‘दबंग’ से की थी। वो पहले सिनेमा में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन ‘भाईजान’ यानी कि सलमान खान (Salman khan) के कहने पर फिल्मों में आई हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं। आइए जानते हैं…

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सभी को लगता होगा कि वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं तो उन्हें पैसों की क्या जरूरत रही होगी या फिर उन्हें शुरुआत में ही अच्छा खासा पैसा मिलने लगा होगा। लेकिन उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने पहली कमाई 3000 रुपए थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक फैशन वीक में बतौर वालंटियर काम किया था, जिसमें एक दिन काम करने के 500 रुपए मिलते थे।

फिल्मों में आने से पहले की मॉडलिंग

सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म भले ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘दबंग’ रही थी। मगर, फिल्मों में काम करने से पहले एक्ट्रेस मॉडलिंग किया करती थीं। वो कई इवेंट्स में रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं।

पैरेंट्स से लेती हैं पैसे!

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में करोड़ों का फ्लैट लिया है। आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक फिल्म के लिए भी मोटी रकम चार्ज करती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वो आज भी खर्चे के लिए पैरेंट्स पैसे मांगती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपनी सारी कमाई पैरेंट्स के हाथ में रखती हैं और जरूरत के अनुसार, वो उनसे मांग लेती हैं।

एक्टर के साथ सिंगर भी हैं सोनाक्षी

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा मल्टीटैलेंटेड हैं। उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही वो अपनी सिंगिंग के लिए भी फेमस हैं। इतना ही नहीं रियल लाइफ में वो एक पेंटर भी हैं।

रीना रॉय से मिलती है शक्ल!

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी शक्ल एक्ट्रेस रीना रॉय से मिलती है। इसके चर्चे खूब रहे हैं। जबकि खबरें ये भी रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। हालांकि, शक्ल मिलने को लेकर एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि उनका चेहरा उनकी मां पूमन से मिलता है ना कि रीना रॉय से।