बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर चुनिंदा फिल्में ही की है और सभी के चहेते बन गए हैं। एक्टर को नेम और फेम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ (Gully Boy) से मिली थी। उन्होंने इस मूवी से अपनी एक्टिंग की अलग छाप छोड़ी थी। लेकिन उनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि वो अपने पिता की तरह सीए बनने का सपना देखते थे। ऐसे में जब वो सीए बनने का ख्वाब देखते थे तो एक्टर के बन गए? चलिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी आपको बताते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी आज अपना 30वां जन्मदिन (Siddhant Chaturvedi Birthday) मना रहे हैं। उनका जन्म 29 अप्रैल, 1993 को उत्तर प्रदेश के बागी जिले बलिया में हुआ था। अब बागी बलिया से ताल्लुक रखने वाला लड़का एक्टर कैसे बन गया। बलिया से मुंबई तक का सफर तो आसान होगा नहीं। ऊपर से सपना सीए बनने का था। दरअसल, सिद्धांत जब 5 साल के थे तो वो मुंबई आ गए थे। पिता एक सीए थे। वहीं, मां गृहिणी। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पढ़ाई की थी। सपना सीए बनने का था मगर शौक बस स्टेज पर एक्टिंग कर लिया करते थे। इसके बाद जब वो सीए आर्टिकलशिप कर रहे थे तो उसमें उनका मन नहीं लगा और उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया। फिर 2013 में एक्टर ने फ्रेश फेस में हिस्सा लिया और उसे जीत भी लिया।
2016 में की थी करियर की शुरुआत
सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंडस्ट्री में अपने करियर (Siddhant Chaturvedi Career) की शुरुआत साल 2016 में की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘लाइफ सही है’ और ‘इनसाइड एज’ से की थी। हालांकि, उन्हें फिल्म ‘गली बॉय’ से नेम और फेम मिला। इसमें उनकी अदायगी ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने यश राज के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटी और बबली ‘ में काम किया। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और सैफ अली खान लीड रोल में थे। फिर, शकुन बत्रा के साथ एक्टर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गहराइयां’ में काम किया। इसमें वो दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखे थे। इसके अलावा सिद्धांत को कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर की फिल्म ‘फोन भूत’ में भी देखा गया था।
अमिताभ बच्चन की नातिन संग रही अफेयर की चर्चा
फिल्मों के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पर्सनल लाइफ (Siddhant Chaturvedi Personal Life) को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। वो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा (Siddhant Chaturvedi Dating Navya Nanda) को डेट करने को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। हालांकि, एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात भी की थी। उन्होंने अफेयर की खबरों पर अपना रिएक्शन दर्ज कराते हुए कहा था कि ‘काश कि ये सच होता।’ नव्या और सिद्धांत को इस बीच साथ में काफी स्पॉट भी किया जाता रहा है, जिसकी वजह से इनके लिंकअप की खबरें खूब रही है। वहीं, सिद्धांत के बयान से भी एक बात तो साफ हो गई थी कि वो नव्या को डेट करना चाहते हैं।
