टीवी से लेकर वेब सीरीज और फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज वो 43 साल की हो गई हैं। इस उम्र में ही एक्ट्रेस अपनी अदाओं से कहर बरपाती हैं और फैंस उनकी खूबसूरती का राज पूछते रहते हैं। श्वेता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ एक नहीं दो-दो बार असफल रही है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
श्वेता तिवारी 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर, 1980 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दिया था। उन्होंने 12 साल की उम्र में पहली बार कैमरे को फेस किया था। वो टीवी के साथ-साथ भोजपुरी में भी काम किया है और इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। उन्होंने मनोज तिवारी जैसे स्टार के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात राजा चौधरी से हुई और वो उन्हें दिल दे बैठीं।
18 साल की उम्र में की पहली शादी, 21 में बनीं मां
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का रिलेशनशिप कुछ सालों तक चला। एक्ट्रेस ने 18 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी का फैसला किया था। श्वेता का परिवार करियर के पीक उनके शादी के फैसले के खिलाफ था। दोनों रिश्ता भी उनकी फैमिली को नहीं पसंद था लेकिन वो राजा के प्यार में इस कदर डूबी थीं कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर उनसे शादी रचा ली थी हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। दोनों 9 सालों तक इस रिश्ते में साथ रहे मगर फिर दरार आने लगी और फिर तलाक पर जाकर रिश्ता खत्म हो गया। 18 की उम्र में शादी के बाद श्वेता इस शादी से 21 साल की उम्र में पहली बार बेटी पलक तिवारी की मां बनीं।
प्यार में दूसरी बार भी खाया धोखा
राजा चौधरी से रिश्ता टूटने के बाद श्वेता तिवारी सालों तक सिंगल रहीं और अकेले ही उन्होंने बेटी पलक तिवारी की परवरिश की लेकिन एक बार फिर से उनकी जिंदगी में वो समय आया जब प्यार ने श्वेता तिवारी के दिल का दरवाजा खटखटाया था। साल 2013 में उन्हें फिर से प्यार हुआ और वो शख्स थे उनके अपने दोस्त अभिनव कोहली। श्वेता ने फिर से शादी रचाई। उनसे उनका एक बेटा रेयांश कोहली हुआ फिर साल 2019 में अभिनव से भी तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने उन पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। तमाम विवादों के बाद इनका तलाक हो गया था। अब वो बतौर सिंगल पैरेंट बच्चों को परवरिश कर रही हैं साथ ही अपनी शर्तों पर जिंदगी को जी रही हैं।