सिनेमा जगत में करियर बनाना आसान नहीं है। इंडस्ट्री बाहर से काफी चकाचौंध वाली लग्जरी दुनिया लगती है लेकिन, स्क्रीन पर अपना लोहा मनवाना सबके बस की बात नहीं होती है। फिर चाहे वो आउटसाइड हों या फिर कोई स्टारकिड। स्टारकिड्स के लिए थोड़े रास्ते आसान रहते हैं लेकिन, अगर वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाए तो करियर शुरू होने से पहले ही खत्म। इस लिस्ट में कई एक्टर्स रहे हैं, जो गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। वहीं, कुछ ऐसे हैं जो आज अच्छे मुकाम पर हैं। इसी में से एक शाहिद कपूर हैं। वो पंकज कपूर के बेटे हैं। वो भले ही स्टारकिड हैं लेकिन, करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने तक का फैसला कर लिया था। चलिए बताते हैं उनकी लाइफ के बारे में।
दरअसल, शाहिद कपूर आज 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 फरवरी, 1981 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में इश्क-विश्क, विवाह, जब वी मेट, हैदर, कबीर सिंह जैसी फिल्मों में काम किया है। करियर की शुरुआत में उन्हें चॉकलेटी बॉय कहा गया। एक्टर ने अपनी छवि बदलनी चाही और वो इसमें सफल भी हुआ। शाहिद ने अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करके प्रूफ कर दिया कि वो इंटेस लुक वाले रोल भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत उठानी पड़ी थी। शाहिद ने काफी स्ट्रगल किया है।
शाहिद कपूर का करियर, 200 रिजेक्शन के बाद मिली पहली फिल्म
शाहिद कपूर आज भले ही एक स्टार एक्टर हैं, लेकिन इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘इश्क विश्क’ से की थी। इसे साल 2003 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में गुड लुकिंग की वजह से उन्हें चॉकलटी बॉय का टैग मिला था और काफी पसंद किया गया था। शाहिद को ये फिल्म 4 साल के स्ट्रगल और 200 रिजेक्शन के बाद फिल्मी थी। फिल्मों में बतौर लीड एक्टर से पहले वो बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे। ऐश्वर्या राय की ‘ताल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। पहली फिल्म के बतौर हीरो डेब्यू के बाद भी एक्टर को ये सुनना पड़ा था कि उनका कुछ नहीं हो सकता है। इसका जिक्र खुद एक्टर ने मुड डे इंडिया के इंटरव्यू में किया था।
शाहिद ने बताया था कि क्योंकि, उनसे दो साल पहले ही ऋतिक रोशन ने एक्टिंग करियर शुरू किया था। उस समय इंडस्ट्री का कहना था कि 5 साल के लिए वो एक ही हीरो को अपना सकते हैं। बाद में ये सच भी साबित हुआ था। शाहिद कपूर ने पहली फिल्म के बाद लगातार फ्लॉप फिल्में दी थी। 2004 में एक्टर ने 2 फिल्म ‘फिदा’ और ‘दिल मांगे मोर’ में काम किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी।
डेब्यू के 2 साल बाद किया कमबैक तो लेकिन नहीं मिली सफलता
अब शाहिद कपूर के डेब्यू के दो साल बीत चुके थे। 2005 में एक्टर ने एक बार फिर से कमबैक करना चाहा। लेकिन उन्हें यहां भी असफलता हाथ लगी। उन्होंने ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘शिखर’ जैसी फिल्मों में काम किया और ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। शाहिद उन दिनों अपने बुरे फेज से गुजर रहे थे। ये उनके करियर का बड़ा डाउन फॉल था। इसी बीच सूरज बड़जात्या तिनके का सहारा बने। उन्होंने एक्टर को ‘विवाह’ ऑफर किया। सूरज इसमें एक सिंपल और गुड लुकिंग वाले लड़के को कास्ट करना चाहते थे, जिसके लिए उनके मुताबिक शाहिद फिट बैठते थे। वहीं, शाहिद का खुद से भरोसा उठ चुका था। वो फिल्मों से दूर होने का मन बना चुके थे। अभिनेता फिल्म के लिए 8 दिनों की शूटिंग कर चुके थे तो इसी बीच वो सूरज के पास गए और सलाह दी कि वो किसी और को कास्ट कर लें। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं हो पा रहा था।
इस पर सूरज बड़जात्या ने शाहिद से कहा था कि वो एक्टिंग पर फोकस करें बाकी तो वो संभाल लेंगे। फिर क्या था उन्होंने एक्टिंग पर फोकस किया और 10 नवंबर, 2006 में फिल्म को रिलीज किया गया। फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट बनी। इसके बाद उन्हें साल 2007 में ‘जब वी मेट’ मिली। इसमें करीना कपूर के साथ उनकी जोड़ी हिट रही और यहां से फिल्म की सक्सेस के साथ ही शाहिद का करियर भी चल पड़ा।
मीरा कपूर ने हसबैंड शाहिद कपूर को विश किया बर्थडे
शाहिद कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वाइफ मीरा कपूर ने पति के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर पति के साथ अपनी क्लोज केमिस्ट्री वाली फोटो शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी का प्यार, दुनिया की चमक, मेरे दिल की धड़कन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर चीज़ के बीच में और सबके अंत में, आप ही हैं, जादू आप में है।’