बॉलीवुड और ओटीटी पर अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ‘पोशम पा’, ‘आर्टिकल 15’, ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों में दमदार रोल प्ले करके खूब नाम कमाया। उन्होंने पर्दे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। वो बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सयानी ना केवल बेहतरीन एक्ट्रेस बल्कि वॉइस ओवर आर्टिस्ट और सिंगर भी हैं। जहां प्रोफेशनल लाइफ में वो सफल हैं वहीं, उनकी निजी जिंदगी एकदम अकेली है। वो 38 की उम्र में भी सिंगल और बड़ी बात है कि उन्हें शादी से डर लगता है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

सयानी गुप्ता के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 9 अक्टूबर, 1985 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया था। उनके पिता ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस रेडियो की दुनिया से अच्छे से वाकिफ हैं। सयानी ने छोटी उम्र में ही रेडियो के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘सेकंड मैरिज डॉट कॉम’ से की थी। आज वो सफल अभिनेत्री के तौर पर गिनी जाती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं हैं लेकिन, 38 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी सिंगल लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

क्यों सिंगल हैं सयानी गुप्ता?

अगर बात की जाए सयानी गुप्ता के सिंगल रहने की वजह के बारे में तो उन्होंने वेब शो ‘सिंगल झुमका’ की रिलीज के दौरान ही इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शादी से डर लगता है। उन्होंने कहा था कि समय काफी बदल चुका है और रियलिटी भी लेकिन, इससे भी ज्यादा जिससे वो डरती हैं वो है एक आदमी का पत्नी को धोखा देना। वो मानती हैं कि धोखा दिया जाना अच्छा नहीं है फिर चाहे कोई भी हो और उन्हें इसी धोखे से डर लगता है। सयानी गुप्ता ने आगे कहा था कि यही एक वजह है, जिसकी वजह से वो मानती हैं कि उन्हें शादी नहीं करना चाहिए। वो अंत में शादी करने की बात से भी नकारती हैं साथ ही ओपन रिलेशनशिप को भी ना समझने की बात कहती हैं।

दिल्ली में पली बढ़ी हैं सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता भले ही कोलकाता से हैं मगर, उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। उन्होंने 5 साल की उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। जब वो 5 साल की थीं तो उन्होंने रेडियो विज्ञापन का एक काम किया था, जिसके लिए उन्हें 500 रुपए मिले थे। पिता रेडियो से जुड़े थे इसलिए, एक्ट्रेस ने भी छोटी उम्र में रेडियो के लिए काफी काम कर लिया था। प्रतिभा की धनी एक्ट्रेस वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने पहली बार फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में गाना गाया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था और इसमें आयुष्मान खुराना ने लीड रोल प्ले किया था। मूवी सिनेमाघरों में हिट रही थी।