साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ तो आप लोगों को याद होगी। भला याद भी क्यों ना हो? फिल्म थी ही ऐसी। इसके दोनों सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी थी और सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाया था। ये साउथ की एकमात्र फिल्म थी, जिसने हिंदी में भी खूब बोलबाला देखने के लिए मिला था। फिल्म तो हिट हुई थी साथ ही इसके सभी किरदार और एक्टर्स को भी खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। ऐसे में आज हम आपको इसी में एक फेमस कैरेक्टर कटप्पा को प्ले करने वाले अभिनेता के बारे में बता रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, ‘बाहुबली’ में कटप्पा का रोल किसी और ने नहीं बल्कि जाने-माने कलाकार सत्यराज ने निभाया था। आज वो 69 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। उनका असली नाम रंगाराज सुबय्या है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ से मिली थी। एक्टर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। सत्यराज आज वो भले ही एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं मगर जिंदगी में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने तो एक्टिंग के घर-बार तक छोड़ दिया था। साथ हीं मां के खिलाफ जाकर फिल्मों में करियर शुरू किया था।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सत्यराज शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। वो बचपन से ही फिल्मों के ख्वाब बुनने लगे थे लेकिन उनकी मां को उनका फिल्मों में आना पसंद नहीं था। सत्यराज के पिता पेशे से डॉक्चर थे और उनकी मां घर संभालती थीं। उनकी दो छोटी बहने कल्पना और रूप थीं। मां के मना करने के बाद भी एक्टर ने फिल्मों के ख्वाब देखना बंद नहीं किया बल्कि उनके खिलाफ जाकर एक्टिंग के लिए घर-बार तक छोड़ दिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘कोडंबक्कम’ से की थी। ये एक तमिल फिल्म थी, जिसे 1976 में रिलीज किया गया था। फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने कोयंबटूर को छोड़ दिया था।

जब सत्यराज को बेचनी पड़ी जमीन

सत्यराज ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने बॉटनी में बी एससी किया है। इसके बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली तो वो घर लौट गए थे। एक्टर किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें घर की जमीन तक बेचनी पड़ गई थी। उस समय उनके पास कोई कामकाज नहीं था। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है? उन्हें केवल बाकियों की तरह ही केवल सिनेमा से प्यार था, तभी उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया और चेन्नई निकल गए। वहां पर वो मिमिक्री किया करते थे।

कमल हासन की फिल्म से खुली किस्मत

इसके बाद सत्यराज की जिंदगी में वो दिन दूर नहीं थे जब उनकी किस्मत के दरवाजे खुले। ये समय तब आया जब उन्हें कमल हासन की फिल्म मिली। उनकी पहली फिल्म कमल हासन के साथ थी, जिसे 1978 में रिलीज किया गया था। इसका टाइटल ‘एनाक्कुल ओरुवन’ था। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद सत्यराज ने कभी पलटकर नहीं देखा। एक्टर को शाहरुख खान से भी काफी लगाव था। ऐसे में किंग खान के लिए उन्होंने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की थी। उन्हें शाहरुख की एक्टिंग काफी पसंद थी। इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकारों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दी।

अब कहां हैं सत्यराज?

ये तो थी सत्यराज की लाइफ और संघर्ष की बातें। ऐसे में वो पिछले काफी समय से लाइमलाइट में कम रहते हैं और लोगों के मन में सवाल जरूर उठता है कि आखिर वो इन दिनों कहां और क्या कर रहे हैं? तो चलिए वो भी बतते हैं। सत्यराज लगातार फिल्में कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार ‘सुपर ह्यूमन वेपन’ में काफी पसंद किया गया। इससे उनका लुक जारी किया गया और टीजर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे लेकर वो काफी सुर्खियों में रहे हैं। इससे उनकी बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी मानी जा रही है।