टीवी शो ‘बिग बॉस’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सना खान (Sana khan) शोबिज की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के शो से काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी। एक्ट्रेस ने चकाचौंध की दुनिया से दूरी बनाकर इस्लाम का रास्ता अपना लिया है। उनका अचानक से टीवी की दुनिया को अलविदा कहना फैंस को काफी शॉक्ड कर दिया था। लेकिन आज भी वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं। अब वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने शोबिज तब छोड़ा जब उनका करियर ठीक चल रहा था?
दरअसल, सना खान के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। आज वो 35 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मौलाना अनस सईद से निकाह करने के बाद शोबिज से दूरी बना ली थी। टीवी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में ‘ये है हाई सोसाइटी’ से की थी। इसके बाद वो ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘धन धना धन’ और ‘गोल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वो साउथ में भी हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें नेम और फेम दोनों ही सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 6 से मिला था। इस शो से बाहर आने के बाद साल 2014 में ‘जय हो’ में काम करना का मौका मिला था। इसके बाद सना ‘वजह तुम हो’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में काम किया।
प्यार में खा चुकीं धोखा
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सना खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उनके और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर एक दिन अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया था। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वो उनका इस्तेमाल कर रहे थे। इस रिश्ते के टूटने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश तक की थी। हालांकि, कुछ समय के बाद वो ठीक हो गई थीं। फिर अनस सईद की एंट्री हुई।
मौलवी के लिए छोड़ी इंडस्ट्री
सना खान ने शोबिज छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साल 2020 में उन्होंने अनस सईद से निकाह कर लिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में शेयर किया था कि वो अल्लाह के बताए रास्त पर चलेंगी। इसके बाद वो कभी भी पर्दे पर नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस उस समय लाइमलाइट की दुनिया को छोड़ दिया, जब उनकी अदायगी और अदाओं के खूब चर्चे होने लगे थे। लोग उनकी क्यूटनेस और अदाओं को काफी पसंद करते रहे हैं। अब वो शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर ही हैं और एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं।