Popular Tv Actress Rubina Dilaik Birthday: टीवी की दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है। वो ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ जैसे शोज में काम किया है। इतना ही नहीं वो बिग बॉस के सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं। उनके बारे में आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर बात कर रहे हैं। वो 34 साल की हो गई हैं।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। नौबत तलाक तक आ चुकी है। ऐसे में आज हम एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ लाइफ के बारे में बात करेंगे। रुबीना का जन्म 26 अगस्त, 1989 को शिमला में हुआ था। वो हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। उनकी और अभिनव की लव स्टोरी काफी कमाल की रही है। अभिनव, एक्ट्रेस को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।

कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की लव स्टोरी की शुरुआत पहली मुलाकात से हुई थी। दोनों पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के घर मिले थे। अभिनव ने जब उन्हें पहली बार देखा तो वो बस देखते ही रह गए थे। एक्ट्रेस के हसबैंड ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात भी की थी और बताया था कि जब वो रुबीना से पहली बार गणपति पूजा में मिले तो उनसे वो अपनी नजर ही नहीं हटा पाए। वो इस दौरान साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही थीं। 2015 में दोनों एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था।

फोटोशूट से बात बढ़ी आगे

अभिनव ने ये भी बताया था कि बात कैसे आगे बढ़ी थी। इसका श्रेय वो एक फोटोशूट को देते हैं और कहते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के एक फोटोशूट पर कमेंट किया था। वो बात करना चाहते थे इसलिए उन्होंने कमेंट किया। उन्होंने इस पर कमेंट कर कहा था कि वो उनका एक फोटोशूट करना चाहते हैं। इसी से उनका बात आगे बढ़ी। वहीं, रुबीना ने बताया था कि प्यार के मामले में पहल उन्होंने ने ही खुद की थी। वो भी उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्हें खोना नहीं चाहती थीं, इसलिए बिना देरी किए ही ‘छोटी बहू’ ने अपने दिल की बात बोल डाली थी।

उजड़ने वाली थी बसी-बसाई दुनिया

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का रिश्ता इस मोड़ तक आ गया था कि दोनों अलग होने का मन बना चुके थे। बात तलाक तक आ गई थी। लेकिन, सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) से इस कपल के बीच के रिश्ते सुधरे थे। शो में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों ने ही अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन वो अलग होने से पहले अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे। वो मौका उन्होंने बिग बॉस के घर में दिया था और आज वो साथ में हैं। रुबीना ने खुलासा किया था कि इनके बीच काफी विवाद होने लगा था। किसी ना किसी बात को लेकर दोनों में वैचारिक मतभेद हो ही जाते थे।