बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज पूरे 31 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 1 जुलाई, 1992 को बैंगलोर में हुआ था। वो फिल्मों में आने से पहले एक वीजे थीं। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से की थी। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ‘जलेबी’ और ‘सोनाली केबल’ जैसी फिल्मों में काम किया। अपने एक्टिंग करियर में भी एक्ट्रेस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे भी कम नहीं रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से एक्ट्रेस अफेयर की खबरें जगजाहिर हैं। लेकिन क्या आपको पता है वो आदित्य रॉय कपूर को भी डेट कर चुकी हैं? चलिए बताते हैं…
रिया चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर (Rhea Chakraborty Career) में 6 फिल्मों और कई शोज में काम किया है। उन्हें लेकर काफी विवाद रहे हैं। लेकिन इन विवादों के बीच भी वो साल 2020 में द टाइम्स ऑफ इंडिया की लिस्ट में मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में नंबर 1 पर रही हैं। इतना ही नहीं वो भारत में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंपनी शुरू करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं। रिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है मगर उन्हें ग्लैमर दुनिया काफी पसंद थी तो उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में आने का फैसला किया और अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया था। वो फिल्मों में आने से पहले वीजे थीं। बतौर वीजे एक्ट्रेस ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। भले ही रिया ने अपने फिल्मी करियर को सेट करने के कड़ी मेहनत की मगर वो खास पहचान नहीं बना पाईं और पर्सनल लाइफ में भी फ्लॉप साबित हुई हैं।
सुशांत ही नहीं, इन्हें भी कर चुकीं डेट
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty Dating) के बारे में बहुत लोग जानते हैं कि वो केवल सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर उनसे पहले वो आदित्य रॉय कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों साल 2008 में एमटीवी में बतौर वीजे काम करते थे और यहीं उनकी मुलाकात हुई थी। साल 2009 में आदित्य फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से फिल्मों में आए थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया था। हालांकि, इसके बाद इनका रिश्ता टूट गया था।
बदला लेने के लिए अली फजल को किया Kiss
गौरतलब है कि रिया (Rhea Chakraborty Relationship) और आदित्य से जुड़ा एक किस्सा काफी वायरल है। एक्ट्रेस ने आदित्य को जलाने के लिए अली फजल को किस कर लिया था। दरअसल, साल 2014 में रिया को फिल्म ‘सोनाली केबल’ के स्क्रिप्ट के अनुसार अली फजल को किस करना था। पहले उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि 2013 में एक्टर ने ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा कपूर को Kiss किया था तो उन्होंने भी अली को किस करने के लिए हामी भर दी थी।
सुशांत सिंह राजपूत को किया डेट
आदित्य से रिश्ता टूटने के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को राज रखा था। लेकिन, इनके वेकेशन की फोटोज के एक जैसे बैकग्राउंड ने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। बताया जाता है कि वो 2019 से ही सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनकी एआई कंपनी में सुशांत और उनके भाई शौविक पार्टनर्स थे। इसके बाद सुशांत और रिया लिव इन में रहने लगे थे। फिर 2020 में खबर थी कि वो दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले इनके बीच झगड़ा हुआ और वो एक्टर को छोड़कर चली गईं। रिया के जाने के बाद सुशांत ने 14 जून, 2020 को सुसाइड कर लिया था। इस केस के सिलसिले में एक्ट्रेस जेल तक जाना पड़ा था।