बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ आज यानी की 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की गिनती उन सफल अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। बता दें कि महज 17 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया था और बस फिर अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर बनाया। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।
प्रियंका अपनी खूबसूरती के अलावा अपने बेहतरीन अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं और इसलिए उन्हें लोग ग्लोबल आइकॉन भी कहते हैं। प्रियंका ने अपनी किताब ‘Unfinished’ में अपनी पढ़ाई से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताया है। उनके घर में शुरू से ही पढ़ाई और अनुशासन का माहौल रहा है।
इस गलती के कारण भेजी गई थीं बोर्डिंग स्कूल: अपने बचपन के किस्से को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि एक बार वो बेड पर लेटकर टीवी देख रहीं थी और चिप्स भी खा रही थीं। लेकिन अचानक से उनके पिता अशोक चोपड़ा कमरे में आ गए और उन्होंने प्रियंका से एक चिप्स मांग लिया। लेकिन हठी बच्ची होने के कारण प्रियंका ने अपने पिता को चिप्स देने से मना कर दिया।
उनकी ये हरकत देख पिता को बहुत दुख हुआ और उन्हें लगा कि इतनी छोटी उम्र में ही प्रियंका अनुशासन का पालन नहीं करेंगी तो आगे चलकर उनके लिए ऐसा व्यवहार ठीक नहीं होगा। बस फिर क्या था प्रियंका के इस व्यवहार के कारण उनकी फैमिली ने उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजना का निर्णय ले लिया और आगे की पढ़ाई के लिए न चाहते हुए भी प्रियंका को बोर्डिंग स्कूल जाना पड़ा।
बता दें कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा प्रियंका अपनी शादीशुदा जिंदगी भी अच्छे से जी रही हैं। अब प्रियंका एक बेटी की मां भी हैं। बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की जाए तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। प्रियंका के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।