प्रियदर्शन बॉलीवुड के एक ऐसे निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वह अपने फिल्मी करियर में भागमभाग, गरम मसाला, भूलू भुलैया, हलचल जैसी एक से एख कॉमेडी कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। प्रियदर्शन ने अपने करियर की शुरुआत एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में की थी। वह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी फिल्में बना चुके हैं। उनका जन्म 30 जनवरी (1957) को केरल में हुआ था। प्रियदर्शन की शुरुआती पढ़ाई त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में हुई। उन्होंने फिलॉसफी में मास्टर्स डिग्री हासिल की।
प्रियदर्शन के पिता एक लाइब्रेरियन थे। इस वजह से प्रियदर्शन को किताब पढ़ने का काफी शौक था। उन्होंने स्कूलिंग के दौरान ही शॉर्ट प्ले और स्किट लिखना शुरू कर दिया था। वह ऑल इंडिया रेडियो के लिए शॉर्ट प्ले भी लिख चुके हैं। प्रियदर्शन ने 1990 में एक्ट्रेस लिसी से शादी की। ये दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। लिसी ने बाद में हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने नाम को लक्ष्मी प्रियदर्शनी कर लिया। यह कपल साल 2014 में एक दूसरे से अलग हो चुका है। इनके दो बच्चे भी हैं, इनकी बेटी का नाम कल्याणी और बेटे का नाम सिद्धार्थ है।
प्रियदर्शन ने 1980 में अपने करियर की शुरुआत एक स्क्रीप्ट राइटर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया। प्रियदर्शन ने 1984 में एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान वह तमलि, मलयालम और तेलुगु भाषा में फिल्मों का निर्देशन करते रहे। प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म कालापानी उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। प्रियदर्शन ने 1992 में फिल्म मुस्कुराहट से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह गर्दिश, विरासत, कभी ना कभी जैसी भी हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
साल 2000 में प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी के फ्लेवर को अपनाया। उन्होंने बॉलीवुड की बेस्ट सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का निर्देशन किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू मेन लीड में थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने हंगामा, हलचल, गरम मसाला, भागम भाग, मालामाल वीकली, ढोल, भूलभुलैया जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वह अब तक करीब 90 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्रियदर्शन को उनके बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
