प्रभास (Prabhas) साउथ के ऐसे स्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग ना केवल दक्षिण भारत में बल्कि नॉर्थ में भी है। बॉलीवुड में भी मेकर्स के बीच उनकी काफी अच्छी पैठ है। उन्होंने ‘बाहुबली’ (Baahubali) जैसी कई हिट फिल्में दी है। लोग आज भी उनकी इस मूवी को भुला नहीं पाए हैं। उनके बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। 23 अक्टूबर, 1979 को जन्मे प्रभास आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो आज भले ही बड़े पर्दे पर राज करते हैं और किसी पहचान के मोहताज नहीं, लेकिन कभी ऐसा रहा था कि वो फिल्मों में आना ही नहीं चाहते थे और 4 साल तक उनका करियर रिस्क में था। चलिए बताते हैं उनसे जुड़ा ये किस्सा…
प्रभास का पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति (Venkata Satyanarayana Prabhas Raju Uppalapati) है। उनका बैकग्राउंड फिल्मी रहा है। वो फेमस प्रोड्यूसर यू सूर्यनारायण राजू और शिव कुमारी के बेटे हैं। उन्होंने पहली बार एक्टिंग में साल 2002 में हाथ आजमाया था। उनकी पहली फिल्म तेलुगू थी, जिसका टाइटल ‘ईश्वर’ था लेकिन, इससे पहले वो कभी एक्टिंग में नहीं आना चाहते थे। फिल्मों से पहले उनकी पहली पसंद एक बिजनेसमैन बनना था और वो अपना होटल खोलना चाहते थे।
प्रभास ने की है बी. टेक की पढ़ाई
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रभास ने बी.टेक की पढ़ाई की थी। उन्होंने श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद से इंजीरियनिंग की डिग्री हासिल की थी। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। हर लड़के की तरह उनका भी पहले सपना दूसरा था। वो होटलों की एक बड़ी चैन के मालिक बनने का ख्वाब देखते थे लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था, जिसके चलते उन्होंने लाइमलाइट की दुनिया में कदम रखा।
जब दांव पर लगा दिए थे 4 साल
इसके साथ ही प्रभास एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद अपने काम में इतना लीन हो गए थे कि एक बार तो उन्होंने एक फिल्म के लिए अपना करियर पर दांव पर लगा दिया था। उन्होंने एक फिल्म के पीछे अपने 4 साल रिस्क पर डाल दिए थे लेकिन, उनकी मेहनत रंग लाई और दुनियाभर के सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल हुई थी। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘बाहुबली’ की फ्रेंचाइजी थी। इसके लिए उन्होंने जी जान लगा दिया था। इसकी शूटिंग के बीच जो कुछ भी आया इसे उन्होंने ठुकरा दिया और सिर्फ इस पर ही फोकस रहे। फिल्म की सफलता के बाद उनके करियर का ग्राफ भी तेजी से बढ़ गया था। इसके बाद वो इंडिया के सबसे महंगे स्टार बन गए थे। आज उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। मेकर्स की लाइन लगी रहती है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
अगर, प्रभास की वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस साल के अंत में वो फिल्म ‘सालार’ में दिखाई देने वाले हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से देखने के लिए मिलने वाली है। इससे पहले एक्टर को फिल्म ‘आदिपुरुष’ में देखा गया था, जो कि खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसमें वो कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। इसके अलावा साउथ एक्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसे अगले साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।
