बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1988 में अम्बाला में हुआ था। वो इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हाइएस्ट पेड हैं। उन्होंने पर्दे पर अपनी एक्टिंग के दम पर सिक्का जमाया है। वो मल्टी टैलेंटेड हैं। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ परिणीति एक अच्छी सिंगर भी हैं। वो अक्सर अपनी गायिकी के गुर सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। आज वो भले ही एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं मगर, कभी ऐसा था कि वो फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं बल्कि बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती थीं लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। चलिए परिणीति के जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बताते है…
35वां जन्मदिन मना रहीं परिणीति चोपड़ा को पहली बार पर्दे पर साल 2011 में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ थी। इसमें उन्हें पहली बार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के अपोजिट स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था लेकिन, इससे पहले वो नौकरी के लिए विदेश में दर-दर की ठोकरें खा चुकी थीं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस पहले बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहती थीं।
लंदन में नहीं मिली नौकरी तो पकड़ा मुंबई का रास्ता
परिणीति चोपड़ा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अम्बाला में स्कूलिंग खत्म करने के बाद 17 साल की उम्र में लंदन का रुख किया था। वहां वो अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए गई थीं। एक्ट्रेस ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स (Business, Finance and Economics) में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। वो बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। कॉलेज खत्म करने के बाद उन्होंने लंदन में ही इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी भी की थी लेकिन 2009 में मंदी की वजह से उनकी नौकरी चली गई और उन्होंने इंडिया का रुख किया। परिणीति ने कभी सोचा नहीं था कि वो कभी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी और अच्छा खासा नाम कमाएंगी।
यशराज की फिल्म से पलटी किस्मत
परिणीति चोपड़ा की किस्मत तब पलटी जब उन्होंने मुंबई में आने के बाद यशराज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट (PR) का काम संभाला था। यहां उन्होंने दो साल काम किया और फिर उन्हें यशराज के बैनर तले ही फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ ऑफर हुई थी। इस मूवी में उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और पर्दे पर लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया। वैसे तो बहुत कम ही होता है कि किसी स्टार की डेब्यू फिल्म हिट हो जाए और उसका करियर सेट हो जाए लेकिन परिणीति के लिए ये लकी साबित हुई। इस मूवी को उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है जबकि इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद वो बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘इश्कजादे’ में नजर आई थीं। इसमें उनकी और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने दर्शकों की दिल ही जीत लिया था।
बचपन से ही होनहार स्टूडेंट रही हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से ही अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था। इसके लिए तत्कालीन राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित भी किया था। वो भले ही एक एक्ट्रेस हैं मगर ट्रेंड शास्त्रीय संगीत गायिका भी हैं। आपको बता दें कि उन्होंने दो फिल्मों में गाने भी गए हैं। इसमें ‘माना के हम यार नहीं’ और ‘केसरी’ का ‘तेरी मिट्टी’ जैसे गाने रहे हैं।
बहरहाल, अगर परिणीति चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में देखा गया था। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी पहली दूसरी बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा गया था। इससे पहले इनकी जोड़ी ‘केसरी’ में नजर आई थी लेकिन इनकी जोड़ी ‘मिशन रानीगंज’ में ‘केसरी’ जैसा दम दिखाने में असफल रही है।
