बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 27 अगस्त, 1980 को कोचि में हुआ था। आज वो भले ही पर्दे से दूर हैं मगर एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शोज में नजर आ ही जाती है। वो फिल्मों के साथ-साथ रोडीज जैसे शोज को कर चुकी हैं। प्रोफेशनल के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने अंगद बेदी के साथ 10 मई, 2018 को एक गुरुद्वारे में शादी की थी और नवंबर महीने में ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। उनकी शादी प्रेग्नेंसी की वजह से काफी चर्चा में रही थी। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनके घर का माहौल बताते हैं कि ये उस समय कैसा था?

नेहा धूपिया ने ‘टाइम्स नाउ’ के साथ इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उके माता-पिता ने जब उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में जाना तो क्या रिएक्शन दिया था? एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पैरेंट्स को बताया तो उन्हें उनके माता-पिता ने अंगद बेदी से शादी के लिए केवल दो दिन ही दिया था।

नेहा ने आगे बताया था कि उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी और वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब उन्होंने उनके माता-पिता को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि ठीक है। ये बहुत अच्छा है, लेकिन एक्ट्रेस की मम्मी ने उन्हें केवल 72 घंटे ही दिए। इस ढाई दिन के समय में नेहा को मुंबई जाकर अंगद से शादी करना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने मां के सामने अंगद से शादी करने की बात को कबूला था तो वो काफी खुश थीं। क्योंकि वो खुद भी चाहती थीं कि नेहा उनसे शादी करें। हालांकि, बाद में दोनों शादी कर ली थी।

एक्स बॉयफ्रेंड ने पहले ही की थी भविष्यवाणी

इसी बातचीत में नेहा धूपिया ने उस किस्से के बारे में भी बात की थी, जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनसे मजाक में कहा था कि उनकी शादी अंगद बेदी से ही होगी। हालांकि, इस मजाक पर एक्ट्रेस ने पहले कुछ नहीं कहा था। बाद में उन्हें इस पर यकीन हो गया था। जब वो अंगद के साथ रिश्ते में आई हैं। दोनों आज अपनी शादी को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। इनकी एक बेटी भी है।