Neelima Azeem Love Life: 70-80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया। उनका जन्म बिहारे के जाने-माने उर्दू राइटर और जर्नलिस्ट अनवर नजीम के घर हुआ था। उन्हें ना केवल उनकी एक्टिंग बल्कि इंडियन क्लासिकल डांस के लिए भी जाना जाता है। नीलिमा ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। जहां वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहीं वहीं, उनकी पर्सनल और लव लाइफ काफी चर्चा में रही। उनकी लव लाइफ फेल रही। उन्होंने प्यार में एक नहीं बल्कि 3-3 बार किस्मत आजमाई मगर हर बार केवल निराशा और दर्द ही सहना पड़ा। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, नीलिमा अजीम आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर, 1958 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। एक्ट्रेस ने संजय दत्त की ‘सड़क’ (1991), ‘सलीम लंगड़े पर मत रो’, ‘छोटा सा घर’ और ‘इतिहास’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अगर उनके टीवी शोज की बात की जाए तो इसमें दूरदर्शन के शोज ‘फिर वही तलाश’, ‘आम्रपाली’ और ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ शामिल हैं। उनकी जितनी प्रोफेशनल लाइफ चर्चा में रही है, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उन्होंने पर्सनल लाइफ की वजह से बटोरी।

15 की उम्र में प्यार, 16 में रचाई शादी

नीलिमा अजीम एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मां भी हैं। शाहिद, नीलिमा और पंकज कपूर के बेटे हैं। एक्ट्रेस को 15 साल की उम्र में पंकज से प्यार हो गया था और उन्होंने 16 साल में शादी रचा ली थी। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और महज 5 साल में ही वो अलग गए थे। पंकज कपूर और नीलिमा ने 1979 में शादी की थी।

फिर हुई नीलिमा की जिंदगी में प्यार की एंट्री

पंकज कपूर से रिश्ता टूटने के बाद नीलिमा अजीम की जिंदगी में फिर से प्यार की बरसात हुई। उनकी जिंदगी में राजेश खट्टर की एंट्री हुई और इनका रिश्ता 11 साल तक रहा। राजेश और नीलिमा का एक बेटा भी है। वो कोई और नहीं बल्कि ईशान खट्टर हैं। ईशान आज भाई शाहिद के जैसे ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमा रहे हैं।

तीसरी बार भी हुआ प्यार, मगर झेलना पड़ा अकेलेपन का दर्द

पंकज कपूर और राजेश खट्टर से रिश्ता टूटने के बाद नीलिमा अजीम काफी अकेली हो गई थीं। फिर उनके जीवन में तीसरे प्यार के रूप में रजा अली खान की एंट्री होती है। लेकिन, इनके साथ भी रिश्ता नहीं टिक पाता है और 5 साल में ही दोनों अलग हो जाते हैं। तीन शादियां करने के बाद भी नीलिमा को अकेलेपन का दर्द सहना पड़ा। एक्ट्रेस अपने बड़े बेटे शाहिद कपूर की परवरिश अकेले की ही थी। वो उन्हें हमेशा ही साथ रखती थीं।

नीलिमा भले ही अपने सभी पतियों से अलग हो गईं मगर वो अपने दोनों शादी से हुए बेटों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वो अपनी बड़ी बहू मीरा राजपूत के साथ शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्हें अक्सर बहू, पोता-पोती के साथ देखा जाता है। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने डांस से जुड़े वीडियोज ही शेयर करती हैं।