साउथ फिल्मों की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरीटेल’ और धनुष के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है, जिसका नयनतारा ने जवाब भी दिया है। उन्होंने 3 पेज का नोट लिखा है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विवाद के बीच साउथ एक्ट्रेस 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को हुआ था। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी और पति विग्नेश शिवन की प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं। ये किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। चलिए बताते हैं।

दरअसल, नयनतारा ने डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में अपनी लव स्टोरी को लेकर बात की है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उन्हें विग्नेश से अपनी पहली मुलाकात को लेकर बात करते हुए देखा गया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो दोनों फिल्म ‘Naanum Rowdy Dhaan’ के सेट पर पहली बार मिले थे और यहीं से उनका प्यार पनपा था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक दिन वो पांडिचेरी की सड़कों पर एक सीन कर रही थीं और सड़क पर बैठकर अपने शॉट का वेट कर रही थीं। वहीं, शिवन, विजय सेतुपति के साथ एक शॉट कर रहे थे।

नयनतारा ने आगे कहा था कि कुछ तो हुआ था लेकिन उन्हें इसके बारे में नहीं पता। इसे देखने के लिए जब वो पीछे मुड़ीं तो शिवन ने उन्हें देखा और पहली नजर में ही एक्ट्रेस वो विग्नेश बेहद ही प्यारे लगे थे। एक्ट्रेस ने देखा कि जिस तरह से वो चीजों को समझा रहे थे और जिस तरह से डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। वो सादगी, लगन और मेहनत उन्हें भा गई।

मैंने कभी उस नजर से नहीं देखा- विग्नेश शिवन

इसके साथ ही विग्नेश शिवन ने भी नयनतारा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। डायरेक्टर ने कहा था कि वो झूठ नहीं कहेंगे। उनका मानना है कि अगर कोई लड़का किसी लड़की को देखेगा तो वो अपने मन में उसकी तारीफ भी करेगा। लेकिन, उन्होंने कभी भी नयनतारा को उस तरीके से देखा ही नहीं था। इस पर नयनतारा ने बताया था कि यही वजह है कि जब उन्होंने अपने कदम को आगे बढ़ाया।

2 साल पहले की थी शादी, फिर बने जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स

आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने दो साल पहले शादी कर ली थी। कपल ने 9 जून, 2022 को शादी की थी। उनकी शादी में शाहरुख खान, रजनीकांत, एआर रहमान, सूर्या, विजय सेतुपति, एटली और फिल्म इंडस्ट्री से कई अन्य हस्तियां ने शिरकत की थी। शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने थे। विग्नेश शिवन और नयनतारा सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बने थे, जिस पर काफी सवाल उठे थे लेकिन, हर कसौटी पर वो खरे उतरे थे।

नयनतारा इन दिनों धनुष के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है, जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें ‘नीच’ बता दिया था। एक्ट्रेस ने 3 पेज का नोट लिखा है, जिसके सपोर्ट में सेलेब्स आए हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।