बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह एक दमदार राजनीतिक महिला भी हैं। एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक में किरण खेर का जलवा है।
आज किरण खेर का 71वां जन्मदिन है। 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मी किरण खेर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और कई तरह के किरदार निभाए हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि करण खेर ने अनुपम खेर से दूसरी शादी की है।
लेकिन यह बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनके पहले पति कौन हैं और उनकी पहली शादी क्यों टूटी थी। आज एक्ट्रेस के जन्म दिन के मौके पर हम आपको किरण खेर के पहले पति के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौन हैं किरण खेर के पहले पति गौतम बेरी
किरण खेर ने अपनी पढ़ाई के बीच ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। चंडीगढ़ में थिएटर करने के बाद जब किरण साल 1980 में मुंबई पहुंचीं तो वहां भी उन्होनें थिएटर ज्वाइन किया। मुंबई पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी मुलाकात गौतम बेरी से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। किरण खेर ने साल 1979 में मार्च के पहले हफ्ते में गौतम बेरी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, सिकंदर खेर। बता दें कि गौतम मुंबई-बेस्ड बिजनेसमैन थे। इसके अलावा वो फिल्म फाइनेंसर भी थे। जानकारी के मुताबिक, गौतम और अमिताभ बच्चन अच्छे दोस्त थे। दोनों रूममेट भी थे।
गौतम से हुआ तलाक
किरण खेर की शादी गौतम से ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई और जब सिकंदर महज 5 साल के थे तब कपल ने तलाक लेने का फैसला किया। इसके पीछे की वजह हांलाकि कभी सामने नहीं आई है। किरण ने जब उन्हें तलाक दिया, उसके बाद उन्होंने साल 1985 में नंदिनी सेन से शादी कर ली थी। 1 फरवरी 2013 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गौतम से तलाक के बाद किरण की भी लाइफ में अनुपम खेर आए। दोनों ने अपनी की कमाल की बॉन्डिंग देख शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद 1985 में दोनों ने शादी करली। कपल के कोई बच्चे नहीं है पर वो किरण की पहली शादी से हुए बेटे ‘सिकंदर’ के साथ रहते हैं। अनुपम खेर और सिकंदर के बीच भी काफी अच्छी ट्यूनिंग है। साल 2021 में किरण को कैंसर हुआ था पर अब बिलकुल स्वस्थ हैं।