बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara advani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 6 साल के करियर में 32 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। हाल ही में वो ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं, जिसमें उनकी और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक्ट्रेस का एक्टिंग से पुराना नाता रहा है और उनकी पहली ही फिल्म में डब्बा गुल हो गया था। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें बताते हैं…
31 जुलाई, 1992 में मुंबई में जन्मीं कियारा आडवाणी (Kiara advani Birthday) के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अशोक कुमार की पोती हैं। अशोक कुमार को इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 336 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे पर दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग के खूब जलवे बिखेरे हैं।
अब अशोक कुमार की तरह ही उनकी पोती कियारा ने भी फिल्मों का रुख किया है और आज एक जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने एक्टिंग में करियर की शुरुआत फिल्म ‘फगली’ से की थी। इसे साल 2014 में रिलीज किया गया था। लेकिन उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी ना ही एक्ट्रेस के करियर में और ना ही सिनेमाघरों में। इसके एक साल बाद उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम किया था। ये मूवी उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इससे उनकी किस्मत ही चमक गई थी। उन्होंने 6 साल के करियर में 32 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज वो बेहतरीन और हिट अदाकाराओं में से एक हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी कर हुईं सेटल
कियारा आडवाणी के आज जितने चर्चे फिल्मों को लेकर होते हैं, वहीं पर्सनल लाइफ के इससे कम नहीं रहे हैं। उन्होंने ‘शेरशाह’ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुछ समय डेट करने के बाद शादी कर ली। अब वो उनके साथ सेटल हैं। ससुराल की देखभाल के साथ ही वो एक्टिंग भी कर रही हैं। मालूम हो कि सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था और इनके बीच नजदीकियां इसी फिल्म में बढ़ी थी। इसके बाद दो साल तक वो रिश्ते में रहे थे। आज वो बी-टाउन के सबसे हॉट कपल्स में गिने जाते हैं।