Jeetendra Personal Life: बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) आज भले ही फिल्मों में नजर नहीं आते हैं मगर उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। उनकी एक झलक पाने का भी बेसब्री से लोग इंतजार करते हैं। उन्हें उनकी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। जहां उनकी फिल्मों की चर्चा खूब रही है। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ (Jeetendra Personal Life) के भी चर्चे किसी से कम नहीं रहे हैं। ऐसे में आपको उनके जन्मदिन के मौके पर हेमा मालिनी से प्यार के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब दोनों की शादी होने वाली थी और इनके रास्ते का रोड़ा धर्मेंद्र बन गए थे।

जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम (Jeetendra real name) रवि कपूर था। वो पंजाबी परिवार ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘गीत गाए पत्थरों ने’ (Geet Gaya Patharon Ne ) थी। एक्टर की फिल्मों के चर्चे तो इंडस्ट्री में खूब रहे हैं साथ ही उनकी लव लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। कभी ऐसा था कि वो शोभा कपूर के साथ रिश्ते में रहने के साथ-साथ हेमा मालिनी को डेट करने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी तक होने वाली थी मगर इनके रास्ते में धर्मेंद्र रोड़ा बन गए।

14 साल की शोभा कपूर से हुआ प्यार

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कपूर (Shobha Kappoor) जब 14 साल की थीं तो उन्हें एक्टर उन्हें देखकर पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया। कपल को पहली बार मरीन ड्राइव पर साथ में देखा गया था। जितेंद्र उन दिनों स्ट्रगल कर रहे थे और शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश जाना पड़ता था। ऐसे में इनकी ज्यादा मुलाकातें नहीं हो पाती थी। इसी बीच जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी से जोड़ा जाने लगा था। बताया जाता है कि दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में थे। यहां तक कि उन्होंने शादी तक का फैसला कर लिया था।

हेमा मालिनी को दिया दिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी की वजह से ही उस समय शोभा कपूर और जितेंद्र के रिश्ते में दरार भी आ गई थी। खबरों में कहा जाता है कि हेमा और जितेंद्र शादी करने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर धर्मेंद्र उनके रास्ते का रोड़ा बन गए। वो शोभा कपूर को लेकर पहुंच गए थे। काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद उनकी शादी टूट गई थी। ड्रीम गर्ल से रिश्ता टूटने के बाद एक्टर एक बार फिर से शोभा कपूर के साथ रिश्ते में हो गए थे। इसके बाद कपल 31 अक्टूबर, 1974 को शादी के बंधन में बंध गया। उन्होंने चोरी-चुपके से शादी कर ली थी।

Also Read