Happy Birthday Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी के इस खास दिन के मौके पर उनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। साल 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड एंट्री मारने वाली जाह्नवी कपूर का नाम पॉपुलर स्टार्स डॉटर्स की लिस्ट में शुमार है। हालांकि जाह्नवी कपूर बीते कुछ समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। बी-टाउन में ऐसी अफवाह है कि जाह्नवी ‘धड़क’ को-एक्टर ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं। हालांकि जाह्नवी हमेशा ही ईशान को अच्छा दोस्त बताती आई हैं। वहीं जाह्नवी कपूर करण जौहर के चैट शो में अपने पहले प्यार के नाम का खुलासा कर चुकी हैं। जाह्नवी के पहले प्यार का नाम सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए थे।

दरअसल जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान करण ने कपूर सिबलिंग्स ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस और राज के बारे में बात की। इस शो में अर्जुन ने भी स्वीकारा था कि वह सिंगल नहीं है। हालांकि लोगों का ध्यान जाह्नवी कपूर की बात ने आकर्षित किया। धड़क एक्ट्रेस ने नेशनल टेलीविजन में अपने पहले प्यार के बारे में बात की, जो कि बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं।

शो के एक सेगमेंट के दौरान जब जाह्नवी ने सवाल पूछा गया कि राजकुमार राव, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना में से किसी एक एक्टर का नाम बताएं, जिनका वह बहुत सम्मान करती हैं। जवाब में जाह्नवी ने विक्की और राजकुमार राव का नाम लिया। हालांकि अंत में जाह्नवी ने राजकुमार राव का नाम लिया और उन्हें अपना पहला प्यार भी बताया। जाह्नवी कपूर से राजकुमार राव का नाम सुनकर करण जौहर ने भी हैरानी भरे एक्सप्रेशन्स दिये थे।

करियर की बात करें तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)