Hema Malini-Raj Kapoor Story: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ यानी कि हेमा मालिनी (Hema Malini) इंडस्ट्री की खूबसूसरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो जिस भी फिल्म में होती हैं मानो जान फूंक देती हैं। 80-90 के दशक में एक्ट्रेस ने कई यादगार फिल्में दी हैं। अपनी अदाओं और एक्टिंग से कई एक्टर्स का दिल धड़का चुकी हैं। उनके बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। एक्ट्रेस आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को हुआ था। ऐसे में चलिए हेमा मालिनी के बारे में आपको दिलचस्प बातें बताते हैं…
वैसे तो हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार कर दी थी लेकिन, बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ थी, जिसे 1968 में रिलीज किया गया था। इसमें उन्होंने लेजेंड एक्टर राजकपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इससे पहले एक्ट्रेस ने 1961 में एक तेलुगू फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में एक नर्तकी का रोल प्ले किया था मगर, ये उनका छोटा सा रोल था। वो पूरी तरह पर्दे पर राजकपूर की फिल्म से देखी गई थीं।
राजकपूर ने की थी हेमा मालिनी को लेकर भविष्यवाणी
इसके अलावा हेमा मालिनी ने जब राजकपूर के साथ पहली फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ में काम किया था तो इस दौरान एक्टर ने उन्हें लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो कि बाद में जाकर सच हुई थी। राजकपूर फिल्म में हेमा मालिनी का अभिनय देखकर इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने कहा था कि वो आने वाले समय में एक बड़ी अभिनेत्री बनेंगी और ये सच भी साबित हुआ। आज एक्ट्रेस ने केवल एक अभिनेत्री हैं बल्कि वो बीजेपी से सांसद भी हैं। उनके फिल्मी करियर में साल 1970 में चार चांद लग गया था, जब ‘जॉनी मेरा नाम’ रिलीज हुई थी। फिल्म हिट रही और यहां से एक्ट्रेस का फिल्मी सफर चल निकला।
14 की उम्र से निर्माता-निर्देशक की लगने लगी थी लाइन
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। वो दक्षिण भारत से आती हैं। उन्होंने चेन्नई के एक स्कूल से 10वीं क्लास की पढ़ाई की है और इसी दौरान उन्हें फिल्मों से ऑफर आने लगे थे। इस समय उनकी उम्र महज 14 साल थी। कक्षा 11वीं के दौरान वो फिल्मों में काम करने लगी थीं।
मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
हेमा मालिनी को पहली बार 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था। इसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया था और ये पर्दे पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में काम किया। इसमें ‘शोले’, ‘ड्रीमगर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘किनारा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।