आपको हिंदी फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ तो याद होगी। इसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे का रोल वत्सल सेठ और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) ने निभाया था। इसमें वत्सल और आयशा की बोल्ड और सिजलिंग कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस की सिजलिंग कैमिस्ट्री तो छा ही गई थी। इससे उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इसके बाद सलमान खान (Salman khan) के साथ फिल्म ‘वांटेड’ में सिंपल गर्ल बनकर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता था। आज हम उसी आयशा के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। यहां तक कि बॉयफ्रेंड से शादी के लिए उन्होंने धर्म तक बदल लिया।
अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक से हम आयशा टाकिया (Ayesha Takia love life) के बारे में क्यों बता रहे हैं। दरअसल, आज वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘वांटेड’ फेम एक्ट्रेस आयशा 10 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन (Ayesha Takia Birthday) मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1986 में मुंबई में हुआ था। वो करियर के शुरुआती समय में ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। इसी बीच जब उनका करियर चरम पर था तो उन्होंने प्यार की राह चुन ली और चमकते करियर को लात मारकर इस्लाम बदलकर शादी के बंधन में बंधकर लाइमलाइट की दुनिया को अलविदा कह दिया।
19 साल में आयशा टाकिया को हुआ इश्क!
आयशा टाकिया (Ayesha Takia Husband) को समाजवादी पार्टी के नेता अब्बू आजमी के बेटे फरहान आजमी से प्यार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय उनकी उम्र महज 19 साल रही थी। करीब चार साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर फरहान से निकाह कर लिया। उस समय वो महज 23 साल की थीं। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाए रथा था। मगर साल 2005 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था और वो छुट्टियां भी मनाने साथ में ही जाया करते थे।
2009 में शादी करके करियर को मारी लात
आयशा ने जितने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान और अच्छा नाम कमा लिया था, उससे कम ही समय में वो इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। 2009 में फरहान से शादी करके वो सेटल हो गईं और अपने चमकते करियर को भी लात मार दिया। आज वो चकाचौंध की इस दुनिया से दूर हैं और परिवार में ही बिजी हैं। अब वो एक गृहिणी का जीवन जी रही हैं। उनका इस शादी से एक बेटा भी है, जिसका नाम मिकेल है।