टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) फेम एक्ट्रेस आविका गौर (Avika gor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। महज 14 साल की उम्र में ही वो इस सीरियल में ‘बाल विवाह’ कर खूब सुर्खियों में रही थी। इस सीरियल से घर-घर में फेमस हो गई थीं। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर आपको एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं।
30 जून, 1997 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस अविका गौर ने ना केवल टीवी सीरियल बल्कि साउथ और अब बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘1920 हार्ट ऑफ हॉरर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया है। उन्होंने छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। वो कई भाषाओं की भी जानकार हैं। वो हिंदी, अंग्रेजी ही नहीं बल्कि गुजराती भाषा को भी अच्छे से बोल लेती हैं। इतना ही नहीं वो भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें वियतनाम नें प्रतिष्ठित फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया जा चुका है।
आइने में खुद को देख रोने लगी थीं अविका
अविका गौर फिल्मों के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस और सिजलिंग अदाओं को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि वो एक बार अपने बढ़े वजन को लेकर काफी परेशान हो गई थीं और इसका खामियाजा ये था कि वो खुद को शीशे में देखकर रोने लगी थीं।
दरअसल, अविका ने एक बार अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में शेयर किया था। उन्होंने उस किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि ‘उनका वजन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि वो खुद को आईने में देखकर बुरी तरह रोने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने सबकुछ बदलने की ठान ली और जो चाहा वो कर दिखाया।’ एक्ट्रेस जनसत्ता से भी बातचीत में अपनी फिटनेस को लेकर शेयर किया था कि वो अपने आप को खा-पीकर फिट रखती हैं। वो किसी भी तरह का डाइट चार्ट या प्लान नहीं फॉलो करती हैं। अविका खाने को केवल बैलेंस करके खाती हैं और हर दिन एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं।