Happy Birthday Athiya Shetty: बॉलीवुड में हर किसी का करियर हिट हो जाए ये तो संभव नहीं है। फिर चाहे वो कोई स्टारकिड हो या फिर आउटसाइडर। इसी में से एक स्टारकिड अथिया शेट्टी भी हैं, जो इंडस्ट्री में एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं मगर निराशा के अलावा उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। उनकी आखिरी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ रही। इसमें उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। इस फ्लॉप के बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। अथिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और उनके बर्थडे के मौके पर उनके बारे में बता रहे हैं।
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 नवंबर, 1992 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई अमेरिका में की है। वो स्कूल में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की दो साल जूनियर रही हैं। स्कूल के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का शौक रहा है और वो प्ले में हिस्सा लेती रही हैं। पढ़ाई के दौरान अथिया ने दोनों स्टार्स के साथ कई प्ले में भी हिस्सा लिया है।
5 साल में 4 फ्लॉप फिल्में, एक हिट को तरसीं एक्ट्रेस
अथिया शेट्टी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई वापसी की और एक्टिंग में किस्मत आजमाने का फैसला किया। इसके बाद साल 2015 में उनका करियर शुरू हुआ और पहली फिल्म ‘हीरो’ रिलीज की गई। डेब्यू के दौरान सुपरस्टार की बेटी के खूब चर्चे रहे क्योंकि एक्टर पहले ही 90 के दशक में अपनी अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। ऐसे में उनके फैंस को अथिया से भी काफी उम्मीदे थीं लेकिन, वो इस पर खरा नहीं उतर पाईं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसके बाद अथिया को दूसरी फिल्म ‘मुबारकां’ में काम करने का मौका मिला, जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया। ये भी फ्लॉप रही। फिर एक्ट्रेस साल 2018 में ‘नवाबजादे’ और 2019 में फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आईं और उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई बल्कि फ्लॉप साबित हुई। नतीजा पांच साल के करियर में अथिया एक हिट के लिए तरस गईं और फिर एक्टिंग को अलविदा कह दिया।
शादी कर सेटल हुईं अथिया
फिल्मों में तो अथिया शेट्टी का करियर नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। उनकी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की नजदीकियों के चर्चे खूब रहे। इनका प्यार किसी छुप नहीं सका और जल्द ही रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आने लगीं। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट करने के बाद ही शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इसी साल यानी कि जनवरी, 2013 में उन्होंने सात फेरे ले लिए थे। उन्होंने सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की थी। इसमें कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। एक्टिंग छोड़ने के बाद अथिया अब भी काम कर रही हैं, मगर फिल्मों के लिए नहीं बल्कि वो पिता के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।