Happy Birthday Arjun Rampal Career: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 26 नवंबर, 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने ‘दिल है तुम्हारा’, ‘रा वन’ और ‘दिल का रिश्ता’ जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है लेकिन, एक्टर ने ऐसे समय भी देखे हैं जब सबकुछ खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। फिर एक ऐसी फिल्म उनके हाथ लगी, जिसने ना केवल उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दी बल्कि उनकी को-एक्ट्रेस को भी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। चलिए बताते हैं उनकी उस फिल्म के बारे में…
अर्जुन रामपाल ने एक्टिंग में साल 2001 में ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’ से डेब्यू किया था। अफसोस की ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। अर्जुन का पूरा करियर ही ऐसा रहा। उन्होंने अपने करियर में दो हिट ‘रा वन’ और ‘हाउसफुल’ दी है। वहीं, ‘राजनीति’, ‘हीरोइन’ एवरेज रही। काफी काम के बाद भी उनका सिक्का सिनेमाघरों में नहीं चल पाया और धीरे-धीरे उनका करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच रहा था। इसी बीच उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनकी तो उनकी साथ ही लीड एक्ट्रेस की भी किस्मत बदल दी। साथ ही एक्टर को एक नई पहचान भी दी।
2007 में मिली नई पहचान
दरअसल, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2007 में रिलीज हुई ‘ओम शांति ओम’ थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। एक्ट्रेस की ये पहली फिल्म थी। बतौर विलेन अर्जुन की ये पहली मूवी रही। इसमें उनका काफी कम स्क्रीन स्पेस रहा मगर, जितना भी रहा कमाल का था। उन्होंने अपने अभिनय से बतौर विलेन पर्दे पर अलग छाप छोड़ी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। अर्जुन के साथ-साथ दीपिका का करियर भी हिट हो गया और इंडस्ट्री को एक टॉप हीरोइन मिल गई।
विलेन बन अर्जुन रामपाल ने कमाया नाम
अर्जुन रामपाल ने ‘ओम शांति ओम’ के बाद विलेन बनकर काफी नाम कमाया। आखिरी बार उन्हें कंगना रनौत की ‘धाकड़’ में दमदार विलेन की भूमिका में देखा गया था। वो हिंदी के साथ-साथ साउथ में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘भगवंत केसरी’ से तेलुगू में डेब्यू किया है। साथ ही उनके पास ओटीटी प्रोजेक्ट्स की भी काफी हैं। उनकी पाइपलाइन में दो और फिल्में रही हैं।