हाल ही में राइटर चेतन ने फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर के फर्स्ट लुक की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। चेतन ने जो तस्वीर शेयर की है वह फिल्म में श्रद्धा का एक्सक्यूसिव लुक है। इस तस्वीर में श्रद्धा पूरे ध्यान के साथ बास्केटबॉल खेलते हुए नजर आ रही हैं। चेतन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा… पूरी तरह खेलने में लीन। श्रद्धा तस्वीर में पूरी तरह स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी, श्रद्धा के साथ अर्जुन कपूर इस फिल्म में लीड रोल मे नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर मंगलवार को रिलीज होगा।
अर्जुन ने भी यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। काय पो छे के बाद चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिसटेक आॅफ माइ लाइफ और 2 स्टेट पर फिल्में बन चुकी हैं। हॉफ गर्लफ्रेंड उनके नॉवेल पर बनने वाली तीसरी फिल्म होगी। वहीं श्रद्धा मोहित सूरी के साथ तीसरी बार काम कर रही हैं। इससे पहले श्रद्धा उनके साथ फिल्म आशिकी-2 और एक विलेन में काम कर चुकी हैं। श्रद्धा आखिरी बार साध अली की ओके जानू में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर ने काम किया था।
जल्द ही श्रद्धा फिल्म हसीना में नजर आएंगी। यह फिल्म दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के जीवन पर आधारित है। श्रद्धा फिल्म हसीना में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में एक उम्रदराज महिला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना में श्रद्धा कपूर एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी।
यह पहला मौका है जब श्रद्धा कपूर किसी बायोपिक में काम कर रही हैं। इस किरदार के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। दूसरी तरफ अर्जुन कपूर अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकन में नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी होंगे।
Totally engrossed in the game. @ShraddhaKapoor's exclusive still from #halfgirlfriend. Don't miss the cool sporty hair-do! pic.twitter.com/0ZRdgS2U5g
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 27, 2017
Only 1 1/2 day to go for the 1st poster release! Gear up guys! #HalfGirlfriend #19May pic.twitter.com/3o49xOGM0r
— arjunk26 (@arjunk26) March 26, 2017