मुंबई। विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ फिल्म में तब्बू के मृत पति की भूमिका निभा रहे इरफान खान ने कहा है कि फिल्म में अभिनेत्री का प्रदर्शन उनके कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
‘माचिस’ की अभिनेत्री शेक्सपियर के नाटक ‘हेमलेट’ पर आधारित फिल्म में आधुनिक मां की भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी।
इरफान ने ट्वीट किया, ‘‘ तब्बू ने हैदर फिल्म में रहस्यमय तरीके से आधुनिक मदर इंडिया की भूमिका निभाई है। यह उनके कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।’’
इरफान ने खूबसूरती से स्क्रिप्ट का रूपांतरण करने के लिए भारद्वाज की तारीफ भी की।
उन्होंने कहा, ‘‘ विशाल की हेमलेट शेक्सपियर की तरह अस्पष्ट नहीं है। बल्कि वह पूरी पीढ़ी के दर्द को दिखाता है।’’
कश्मीर को अंदर से इस तरह से कभी नहीं दिखाया गया था जैसा उन्होंने दिखाया है।