Hacked Trailer Out: हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर इतना जबरदस्त है और रोमांच से भरा है कि लोग ट्रेलर देख कह रहे हैं कि ये बिलकुल नया कॉन्सेप्ट है। हिना खान की एक्टिंग भी फिल्म के ट्रेलर में काफी पसंद की जा रही है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि हिना खान को एक 19 साल का लड़का चाहता है।
वह उपने से बड़ी उम्र की उस लड़की को खूब पैंपर करता है। कभी उसकी गाड़ी के लिए अपनी बाइक लगाकर पार्किंग सेव करता है तो कभी उसके खाने का ध्यान रखता है। वह लड़के की इस हरकत से हैरान होती है। बाद में उसे पता चलता है कि वह लड़का उससे प्यार करता है औऱ शादी करना चाहता है। लेकिन लड़की नहीं मानती। इसके बाद वह लड़की से कहता है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसपर बिगड़ जाएगा। इसके बाद पता चलता है कि वह एक हैकर है।
वह रातों-रात लड़की के लैपटॉप से उसकी सारी पर्सनल इंफोर्मेशन निकाल कर उनका गलत इस्तेमाल करता है।अब ऐसे में कैसे वह खुद को बचाएगी? ये जानने के लिए फिल्म देखना बहुत जरूरी हो जाता है। विक्रम भट्ट की ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है।
हिना खान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन बड़े जोर शोर से कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस ‘हैक’ को वीडियोज शेयर करती दिख रही हैं। 2 दिन पहले ही इस फिल्म से लुक पोस्टर्स जारी किए गए थे। पोस्टर्स में डार्क साइड दिखाया गया था। जो कि काफी रहस्यमयी लग रहा था। ट्रेलर भी इतना ही शानदार है जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि हिना ने काफी उन्नती कर ली है। किसी ने कहा- ‘बढ़िया प्रोजेक्ट से धमाल मचाने को तैयार हैं हिना खान।’
बता दें, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल निभाने वालीं अदाकारा हिना ने बिग बॉस के घर जाकर अपनी किस्मत बदली। बिग बॉस सीजन 11 में एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके बाद हिना खान कसौटी जिंदगी के 2 शो में भी कोमोलिका बनी नजर आई थीं। फिल्मों में अच्छा मौका मिलने के बाद हिना ने एकता कपूर के शो को छोड़ा। इस बीच उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब इसके बाद हिना खान Hacked से दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं।