Grammy 2025: 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 2 फरवरी को लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में क्रिप्टो टाउन एरिना में हुआ, जिसका प्रीमियर भारत में 3 फरवरी को सुबह 6.30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया गया। ग्रैमी दुनिया के सबसे फेमस म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक है। दुनियाभर में शानदार म्यूजिक को यहां पर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार का शो काफी चर्चा में रहा। ग्रैमी के रेड कार्पेट पर रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी काफी चर्चा में रहे। उनकी वाइफ ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उन्हें इवेंट से बाहर करना पड़ा। चलिए बताते हैं पूरा मामला।
दरअसल, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के इवेंट में रैपर कान्ये वेस्ट की वाइफ बियांका सेंसरी का गजब का फैशन सेंस काफी चर्चा में रहा। बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। ऐसे में अब ग्रैमी अवॉर्ड में उनका न्यूड लुक देखने के लिए मिला, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक सूत्र ने पेज सिक्स डॉट कॉम को बताया कि उनके इस लुक को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों को बाहर निकाल दिया।
बियांका सेंसरी के लुक ने लोगों के होश उड़ा दिए। जब उन्होंने इवेंट में एंट्री की तो एक लंबी जैकेट पहनी थी फिर जब बियांका ने अपनी जैकेट उतारी तो बवाल ही मच गया। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि वो अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ हैं। जब पोज देने की बारी आती है तो वो अपनी जैकेट उतारकर पोज देने लगती हैं। ये देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। बियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। हालांकि, बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें यहां से बाहर कर दिया गया है। अब उनकी बोल्डनेस की वजह से वो हेडलाइन्स में आ गईं और विवादों में भी छा गईं। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।