Priyanka Chopra-Nick Jonas, Golden Globes 2020 :प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में साथ पहुंचे तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर निकयंका की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसके अलावा निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक मोशन पिक्चर भी खूब वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका निक की बाहों में गिरती दिख रही हैं। इतना ही नहीं निक प्रियंका का रेड कार्पेट पर लिप टु लिप किस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका और निक के इस रोमांटिक पोज को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है। निक पिंक कलर की ड्रेस और डायमेंड शाइिनी नेकलेस पहले हुए हैं। वहीं निक ब्लैक सूट बूट में काफी हैंडसम लर रहे हैं।

प्रियंका निक का ये मोशन पोस्टर रेड कार्पेट एंट्री के दौरान का है। निक प्रियंका जब Golden Globes 2020 में एंट्री कर रहे थे तब प्रियंका निक की बाहों में आकर पोज देने लगीं। इस लम्हे को स्लो मोशन में कैप्चर किया गया और इस कपल की कमेस्ट्री और भी निखरकर सामने आई।

इस मोशन पोस्टर को देख कर इंडियन फैंस निकयंका की बलाएं लेते दिख रहे हैं। निकयंका फैंस बोलते नजर आए हाय! नजर न लगे। तो किसी ने कहा- उफ क्या कैमेस्ट्री है। किसी ने कहा – निक प्रियंका की जोड़ी बेस्ट है। तो कोई बोला- ‘प्रियंका का निक की बाहों में यूं गिरना उफ मजा आ गया।’

निक प्रियंका की और भी कई सारी तस्वीरें हैं जिनमें वह हाथ पकड़ कर Golden Globes 2020 में आते दिख रहे हैं। तो वहीं प्रिंयंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें निक प्रियंका पोज देते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका बालकोनी में खड़ी दिख रही हैं। देखें तस्वीरें:-

प्रियंका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। निक को टैग करते हुए प्रियंका ने हार्ट शेप इमोजी भी बनाया है।

बालकोनी में पिंक गाउन पहने खड़ीं प्रियंका चोपड़ा। एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस की खूब तारीफें हो रही हैं।

निक और प्रियंका की साथ में अपीयरेंस की भी काफी तारीफें हो रही हैं।