टीवी की दुनिया में पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल मौनी रॉय की डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। फिलहाल इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मौनी रॉय के अपोजिट हैं। 6 जुलाई को फिल्म का गाना ‘नैनों ने बांधी’ को लॉन्च किया गया है। इस गाने में अक्षय और मौनी स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय जबरदस्त कुमार हॉकी खिलाड़ी और कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने के लॉन्च इवेंट पर भी फिल्म की स्टार कास्ट काफी मस्ती करती नजर आई।
इसके चलते एक्ट्रेस मौनी ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टेज पर डांस औऱ मस्ती करते दिख रहे हैं। मौनी ने इस इवेंट पर व्हाइट कलर की साडी गोल्डनिश शानिंग साड़ी पहनी हुई थी। मौनी इस इवेंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अक्षय कुमार इवेंट में ब्लैक कलर का सूट-बूट पहने नजर आए। इसके अलावा अन्य फिल्म स्टार कास्ट भी कुछ मस्ती के मूड में दिखाई दी। वीडियो में पहले तो अक्षय मौनी को बाहों से घुमा कर डांस करते हैं। फिर बाद में अक्षय शैंपेन की बोतल भी उछालते हैं। वहीं मौनी भी फुल एक्सप्रेशन्स के साथ गाने पर डांस करती दिखती हैं।
बता दें, मौनी रॉय ने टेलीविजन की दुनिया में एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से शुरुआत की। सीरियल नागिन के सीजन एक और दो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। उम्मीद लगाई जा रही थी कि मौनी जल्द ही सीजन 3 में भी नजर आएंगी। लेकिन मौनी इन दिनों बड़े पर्दे पर काम काम कर रही हैं। गोल्ड के अलावा मौनी की झोली में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ और जॉन अब्राहिम स्टारर ‘रॉव’ है।
