Gold Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अपने पहले दिन ही फिल्म ने 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म का धंधा बहुत मंदा रहा। इसके बाद एक बार फिर से फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ उठा और वीकेंड ओपनिंग में ‘गोल्ड’ फिर से चमकने लगी। तीसरे दिन में से पांचवे दिन तक फिल्म ने बेहतरीन कमाई की।
बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ने 25.25 करोड़ रुपए की कमाई की। गुरुवार को फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपए कमाए। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 10.10 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए 12.30 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म ने जुटाए 15.55 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ- 71.30 करोड़ रुपए।
#Gold has an EXCELLENT *extended* opening weekend… Took a dip on Day 2, but gradually picked up from Day 3 to Day 5… All eyes on Mon-Thu biz… Wed 25.25 cr, Thu 8.10 cr, Fri 10.10 cr, Sat 12.30 cr, Sun 15.55 cr. Total: ₹ 71.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2018
फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े ट्रेड एनेलिस्ट करण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से जारी किए हैं। तरण आदर्श ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है कि एक्सिलेंट ओपनिंग वीकेंड। दूसरे दिन गिरने के बाद भी तीसरे दिन में उभरते हुए फिल्म गोल्ड। बता दें, अक्षय कुमार की इस फिल्म के अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी अपने पहले दिन बेहतरीन कमाई की। जॉन की फिल्म ने अपने पहले दिन में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में फर्क तब पड़ा जब अचानक सिनेमाघरो में दर्शकों की भीड़ जुटना कम हो गई।
दरअसल, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। फिल्म गोल्ड में दर्शकों को मौनी रॉय खूब भा रही हैं। इस फिल्म के जरिए मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मौनी की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में मौनी एक बंगाली महिला के किरदार में हैं। मौनी फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।