Gold Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म गोल्ड स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज की गई। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ वक्त से अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्मों पर ज्याद फोकस करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अक्षय की फिल्म ‘गोल्ड’ से दर्शकों को और भी ज्यादा उम्मीदें रहीं। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में मौनी रॉय एक बंगाली महिला के किरदार में हैं।

मौनी अपने करियर की पहली फिल्म में ही अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार की लीडिंग लेडी के तौर पर स्क्रीन पर आईं। मौनी की अदाकारी देखने के लिए उनके फैन्स भी काफी एक्साइटेड रहे। ऐसे में फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर माना जा रहा था कि ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। अंदाजे लगाए जा रहे थे कि फिल्म अपने पहले दिन में करीब 20 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। आपको बता दें, अक्षय स्टार फिल्म ने अपने पहले दिन में उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। ‘गोल्ड’ का पहले दिन का टोटल कलेक्शन हुआ है- 25.25 करोड़ रुपए। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है।

Satyameva Jayate Box Office Collection Day 1: पहले दिन जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते’ ने किया ये धमाल, हुई इतनी कमाई

इंडियन एक्सप्रेस को बताते हुए गिरीश ने कहा था- ‘स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर गोल्ड पहले दिन में कमाल कर सकती है। फिल्म 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म 20 करोड़ रुपए तक कमा सकती है।’

बता दें, मौनी रॉय अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना, वह भी अक्षय कुमार के अपोजिट, इसे लेकर मौनी काफी उत्साहित थीं। मौनी रॉय टेलीविजन दुनिया का एक पॉपुलर चेहरा हैं। मौनी टीवी शो ‘नागिन’ से काफी फेमस हुईं। शो में मौनी नागिन बनती थीं।

अक्षय कुमार और मौनी रॉय फिल्म गोल्ड के एक दृश्य में

इस शो के दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। तीसरे सीजन में मौनी नजर नहीं आईं, क्योंकि अब मौनी की झोली में कई सारी बॉलीवुड फिल्में हैं। मौनी की फिल्म गोल्ड की रिलीज से पहले ही मौनी ने दो और फिल्में साइन की हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ और जॉन अब्राहम की ‘RAW’। जल्द ही मौनी अब इन फिल्मों में भी नजर आएंगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/