बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ की शुरुआत 19 जून को हो चुकी है। मीका से शादी करने के लिए कुल 12 लड़कियां पहुंची हैं और सभी एक से बड़कर एक हैं। सभी मीका का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं, जिसके कारण उनके बीच पहले ही दिन झगड़े भी देखने को मिले।
शो के पहले दिन की शुरुआत मीका की धमाकेदार एंट्री के साथ हुई। सिंगर शान शो के होस्ट हैं और कॉमेडियन कपिल शर्मा मीका के दोस्त बनकर इस स्वयंवर में पहुंचे हैं। कपिल ने कहा कि मीका बहुत अच्छे पति बनेंगे, वहीं बाद में मीका ने कहा कि उन्हें गिन्नी भाभी (कपिल की पत्नी) जैसी पत्नी चाहिए।
एक के बाद मीका सभी लड़कियों से मिले। सभी लड़कियां उनके लिए कुछ ना कुछ तोहफे लेकर आई थीं। किसी ने शॉर्ट में अपना परिचय दिया तो किसी ने मीका को इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। मुंबई की बुशर शेख ने मीका को एक हार दिया और उन्हें पहनाने के लिए कहा।
बुशरा अपने साथ रंगों की थाली लेकर आईं और मीका के जीवन को रंगीन बनाने का वादा किया। बुशरा ने मीका के माथे और गालों पर रंग लगाकर उन्हें प्रपोज भी किया।
इस दौरान बाकी की लड़कियां उन्हें टीवी पर देख रही थीं। उनमें से एक ने कहा,’ “अगर मीका इनसे शादी कर लेते हैं तो वो एक ही दिन में ऊब जाएंगे।” इस बीच लड़कियों के बीच झगड़े शुरू हुए। बुशरा ने आकर नीत नाम की कंटेस्टेंट को कहा कि उसे बचकर रहना चाहिए। बुशरा उनके लिए खतरा है। एक और ब्राइड की एंट्री हुई और नीत ने बुशरा पर तंज कसते हुए कहा पंजाबियों में पॉजिटिव वाइब्स होती हैं वो नेगेटिविटी नहीं फैलाते।
दोनों में जमकर हुआ झगड़ा: बस फिर क्या था, दोनों में जमकर बहस हुई। पहले दिन ही दिन, एक और बंगाली लड़की प्रांतिका ने सुर्खियां बटोरी, हालांकि बुशरा ने उन्हें भी बोरिंग कह दिया।
बता दें कि दुल्हन बनने का सपना लिए आईं इन लड़कियों के परिचय के दौरान टेली लैंड के सेलेब्स – शहीर शेख, हिबा नवाब, निया फतनानी, करण वाही, पंकुरी अवस्थी और ईशान धवन ने कई परफॉर्मेंस भी दी।