Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के फैंस काफी दिनों से परेशान हैं क्योंकि पाखी और विराट की नजदीकियां और सई का अकेलापन उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था, फैंस काफी दिनों से मेकर्स से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि पाखी को विराट के साथ रहने दिया जाए और सई की जिंदगी में नए लीड हीरो की एंट्री करा दी जाए। अब लगता है मेकर्स ने फैंस की सुन ली तभी तो शो में हर्षद अरोड़ा की एंट्री हो गई है और सई को उनका हीरो मिलने वाला है।
आयशा सिंह और नील भट्ट के शो ‘गुम है किसी के प्यर में’ में हर्षद अरोड़ा की एंट्री हो चुकी है और फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं, सोशल मीडिया पर हर्षद का एंट्री वीडियो वायरल हो रहा है। हर्षद बाइक से कूल अंदाज में एंट्री करते हैं और शो में वो डॉक्टर सत्या के रोल में दिखेंगे, फैंस ने तो सई और सत्या को नया नाम भी दे दिया है। ट्विटर पर #Saitya ट्रेंड होने लगा। फैंस को ये जोड़ी पसंद आ गई है और वो सई के लिए खुश हैं।
हर्षद अरोड़ा इन शो में आए हैं नजर
हर्षद चोपड़ा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ से पहले ‘बेइंतहा’ में जैन का रोल निभाया था। अब डॉक्टर सत्या के रोल में वो क्या जादू करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। विराट का कभी पाखी के साथ रहना और कभी विराट के साथ रहना फैंस को पसंद नहीं आ रहा था। ऐसे में लंबे समय से फैंस नए लीड की मांग कर रहे थे। धीरज धूपर का नाम भी सामने आया था मगर वो फाइनल नहीं हुई।