Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए गुड न्यूज है। उनकी अपकमिंग मूवी ‘घूंघट में घोटाला 3’ का डरावना ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी और ऋचा दीक्षित अहम रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म मशहूर भोजपुरी हॉरर फ्रेंचाइजी ‘घूंघट में घोटाला’ का पार्ट हैं। बाकी दोनों फिल्में भी अपने बेहतरीन ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं।

आम्रपाली दुबे को हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में देखा गया था। अपने अभिनय से हर बार की तरह इस बार भी वो हैरान करने वाली हैं। ट्रेलर में आप उनके अभिनय की बेहतरीन झलक देख सकते हैं। ट्रेलर में प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी और ऋचा दीक्षित को भी अहम किरदार निभाते देखा जा सकता है।

‘घूंघट में घोटाला 3’ ट्रेलर में क्या है?

3 मिनट 44 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक कपल की कहानी है जो प्यार में हैं और जल्द ही शादी करना चाहते हैं। मगर तभी बनारस से लंदन पहुंच जाती है एक भूतनी तो हीरो से प्यार करती है। अब इस अनोखे लव ट्रायंगल में क्या होगा? क्या उन्हें कभी भूतनी से छुटकारा मिलेगा ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो आप ट्रेलर देखिए जो काफी मजेदार है।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। आम्रपाली दुबे इस फिल्म में ममता नाम की भूतनी के रोल में हैं। एक्ट्रेस को ट्रेलर के लिए खूब तारीफ मिल रही है।

बात करें फिल्म की तो ‘घूंघट में घोटाला 3’ का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी प्रवेश लाल यादव ने लिखी है। फिल्म का स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने लिखा है। फिल्म के डायलॉग्स भी अरविंद तिवारी के हैं। वहीं फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव, धरम हिंदुस्तानी, आशुतोष तिवारी और आलम दिलशाद ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। फिल्म का निर्माण प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार ने किया है।

निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में नजर आ रही हैं आम्रपाली दुबे

15 अगस्त को आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ रिलीज हुई। ये फिल्म अच्छी चल रही है और लोग बड़ी संख्या में फिल्म देखने जा रहे हैं।