गौहर खान 25 दिसंबर को जैद दरबार से निकाह करने वाली हैं। हाल ही में गौहर खान की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज गौहर की शादी के फंक्शन की हैं। मेहंदी-संगीत में गौहर और जैद दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। इस्माइल दरबार की पत्नी का नाम आयशा है। जिनसे उन्हें दो बेटे हैं- जैद दरबार और आवेज दरबार।
गौहर खान बिग बॉस शो के एक सीजन की विनर रह चुकी हैं। गौहर ने इस शो का 7वां सीजन जीता था। वहीं इस्माइल दरबार यानी कि गौहर खान के ससुर भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। इस्माइल दरबार ने बिग बॉस के सीजन 3 में हिस्सा लिया था। जैद की बात करें तो पेशे से वह भी एक एक्टर हैं। जैद बेहद शानदार डांसर भी हैं। साथ ही साथ वह इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। जैद दरबार का यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह अपनी क्रिएटिविटी शो करते हैं। जैद के कई सारे कजिन हैं जो कि टिकटॉक पर काफी फेमस रहे हैं।
कैसे हुई गौहर और जैद की मुलाकात
गौहर और जैद आसपास ही रहते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ने लॉकडाउन में शादी करने का फैसला लिया। इससे पहले दोनों एक ग्रॉसरी शॉप में टकराए थे। खबरों के मुताबिक जैद को गौहर पसंद आ गई थीं। वहीं दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर बात प्यार तक पहुंच गई। एक दिन जैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और गौहर ने भी शादी के लिए उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।
View this post on Instagram
जैद ने अपनी और अपनी होने वाली बेगम की कुछ तस्वीरें अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए जैद ने लिखा- ‘जब आधा मैं और आधी तुम मिले दो दोनों मिल कर बेटर हो गए, ब्यूटीफुल मोमेंट्स।’ ये तस्वीरें जैद ने चिक्सा रस्म के दौरान शेयर की थी।