Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा एक बार फिर अपने भक्तिमय अंदाज़ से छा गए हैं। उनका गणेश भजन ‘पधारी हमरा अंगना’ इंटरनेट पर छा गया है। अंकुश राजा का भोजपुरी भक्ति गाना काफी वायरल हो रहा है। इसे गणपति बप्पा के भक्तगण बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अंकुश राजा का गाना गणेश चतुर्थी के मौके पर एक बार फिर से छा गया है। देखिए वीडियो…

भक्तिमय रंग और सादगी भरी प्रस्तुति

अंकुश राजा का भोजपुरी भजन ‘पधारी हमरा अंगना’ में भगवान गणेश के स्वागत और भक्ति की झलक साफ दिखाई देती है। भोजपुरी संगीत की लोकधुन के साथ-साथ आधुनिक म्यूजिक का तड़का इसे और भी आकर्षक बनाता है। भजन का म्यूजिक और लिरिक्स बेहद सरल हैं, जिससे हर उम्र के श्रोता आसानी से जुड़ पा रहे हैं। म्यूजिक के साथ ही अंकुश राजा की आवाज में ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स

गाने के वीडियो को यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जा रहा है। कॉमेंट सेक्शन में श्रोताओं ने इसे ‘दिल छू लेने वाला भजन’ और ‘गणपति बप्पा की भक्ति से भरा हुआ गीत’ बताया है। कई फैंस ने इसे गणेश उत्सव की तैयारियों के लिए परफेक्ट ट्रैक करार दिया है।

यहां देखिए अंकुश राजा का भोजपुरी गाना

अंकुश राजा की खासियत

अंकुश राजा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी आवाज़ और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वो भक्ति गीतों से लेकर रोमांटिक और पार्टी सॉन्ग तक, हर तरह के गानों में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। ‘पधारी हमरा अंगना’ उनकी गायकी का एक और शानदार उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि उनकी लोकप्रियता केवल फिल्मी गानों तक सीमित नहीं है, बल्कि भक्तिमय संगीत में भी उतनी ही है। भोजपुरी भक्ति गाना ‘पधारी हमरा अंगना’ अंकुश राजा का पुराना ही गीत है। ये अंकुश के करियर के शुरुआती दौर का गीत है। अब गणेश चतुर्थी से पहले ही वायरल होने लगा है, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। ‘जय हो गणेश’- गणेश चतुर्थी से पहले वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना, गणपति बप्पा की भक्ति में हुए लीन