बीते दिन गणेश चतुर्थी की धूम रही। देशभर के लोग बप्पा को घर लेकर आए। ग्लैमर वर्ल्ड में इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिलती है। सेलेब्स बप्पा को खुशी के साथ घर लाते हैं फिर नम आंखों से विदा करते हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी के घर बप्पा आए और बॉलीवुड सेलेब्स ने इस फंक्शन को अटेंड किया, जिसमें कुछ सेलेब्स ऐसे रहे, जो कपल गोल्स देते नजर आए। इसमें करीना कपूर खान से लेकर कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा तक जैसे कपल्स शामिल हैं। तस्वीरों में देखिए…
सैफ अली खान-करीना कपूर
अंबानी के घर गणपति बप्पा के वेलकम के लिए करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक देखते ही बना। दोनों साथ में कपल गोल्स भी दिए। सैफ अली खान को इस दौरान धोती और मरून कलर के कुर्ते में देखा गया। साथ ही करीना रेड-गोल्डन कलर का भारी बॉर्डर वाला सूट कैरी किया था। उन्होंने हैवी ईयरिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया था। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था। पटौदी खानदान का स्वैग एकदम वैसा ही दिखा। कपल के एलिगेंट स्टाइल ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया।
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी भी है। दोनों गणपति दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस को ऑफ व्हाइट अनारकली सूट में देखा गया। सादगी भरे लुक में एक्ट्रेस काफी जंच रही थीं। वहीं, सिद्धार्थ को ऑरेंज कलर के शॉर्ट कुर्ता में देखा गया। इसमें वो खूब जंचे। इसके साथ ही दोनों ने साथ में पोज भी दिया। जश्न के दौरान एक्टर को वाइफ का हाथ थामे देखा गया। दोनों का कपल गोल्स फैंस को काफी पसंद आया है।
राजकुमार राव-पत्रलेखा
अंबानी के गणपति उत्सव में राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान इस जोड़ी का भी लुक देखते ही बना। दोनों को लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ देखा गया है। अंबानी के जश्न में राजकुमार राव को कुर्ते में देखा गया और पत्रलेखा ने इसमें साड़ी कैरी की थी। दोनों साथ में खूब जंचे।
ताहिरा कश्यप-आयुष्मान खुराना
अंबानी के फंक्शन में आयुष्मान खुराना वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों को साथ में देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जहां स्टाइलिश कुर्ते में आयुष्मान जंचे वहीं, रेड कलर के गाउन में ताहिरा भी किसी से कम नहीं लगीं।
माधुरी दीक्षित-डॉ नेने
वहीं, गणेश चतुर्थी उत्सव के मौके पर माधुरी दीक्षित पति डॉ राम माधव नेने के साथ अंबानी के फंक्शन को अटेंड करने एंटीलिया पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को प्रिंटेड हैवी वर्क वाली साड़ी में देखा गया। वहीं, डॉ, नेने को वाइफ से मैचिंग कुर्ता और जवाहर कोटी में देखा गया। जश्न में एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस का दिल ही जीत लिया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।