गणेश चतुर्थी 2024 बीते दिन देशभर में सेलिब्रेट की गई। बॉलीवुड में गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है। ऐसे में अब बीते दिन ही मुकेश अंबानी के घर बप्पा का भव्य वेलकम किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। ऐसे में इस जश्न में बॉलीवुड का 90s का ग्लैमर भी देखने के लिए मिली है। अंबानी के फंक्शन में रेखा से काजोल-माधुरी तक ने अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है। तस्वीरों में देखिए…

रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की एक झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वो किसी भी इवेंट और पार्टी में जाती हैं तो उसकी रौनक ही बढ़ा देती हैं। ऐसे में अब उन्हें अंबानी के फंक्शन में देखा गया। इस दौरान रेखा को हरे रंग की बनारसी साड़ी, बालों में गजरा और हैवी जूलरी में देखा गया है। एक्ट्रेस ने अंबानी के घर पहुंचकर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया।

काजोल

वहीं, 90 के दशक की ब्यूटी क्वीन काजोल को अंबानी के फंक्शन में पर्पल कलर की साड़ी में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज दर्शकों के दिलों पर छा गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में वो अकेले ही नजर आई हैं, लेकिन उनका लुक देखते ही बन रहा था।

माधुरी दीक्षित

गणेश उत्सव में माधुरी दीक्षित पति डॉ नेने के साथ पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ही कपल गोल्स देते नजर आए। एक्ट्रेस को प्रिंटेड साड़ी और हैवी वर्क वाली व्हाइट साड़ी में पोज देते हुए देखा गया। उन्होंने न्यूड मेकअप और बालों में गजरा लगाकर लुक को कंप्लीट किया है। ‘धक धक गर्ल’ के लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने पति के साथ भी पोज दिया और दोनों कपल गोल्स देते नजर आए।

भाग्यश्री

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पहली ही फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी खूब केमिस्ट्री जमी थी। ऐसे में 55 साल की उम्र में भी वो अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कम उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती के मामले में मात देती हैं। ऐसे में अब अंबानी के फंक्शन में एक्ट्रेस का लुक छा गया। वो इस दौरान साड़ी में सादगी भरे लुक में नजर आईं। उन्होंने पति के साथ पोज भी दिया।