Gandii Baat Web Series, ALTBalaji, Gehana Vasisth: एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात (Gandii Baat) में अपने दमदार अभिनय के दम पर गहना वशिष्ठ ने लाखों फैंस बनाए हैं। गहना वशिष्ठ का नाम विवादों के साथ भी काफी जुड़ा है। बीते दिनों गहना काफी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल गहना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने काफी इरॉटिक पोज़ में तिरंगा अपनी कमर के नीचे लपेट रखा
था।

इस वायरल वीडियो के चलते गहना वशिष्ट की मुंबई में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी थी। इस पूरे मामले में गहना ने कहा था कि यह वीडियो उनके एक फ्रेंड ने शौकिया शूट कर लिया था। गहना ने कहा, ‘कुछ दिनों तक मेरा लैपटॉप मेरे एक दोस्त के पास था, लगता है उसी दौरान इसे लीक किया गया।’ इस विडियो के लीक होने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गहना पर पत्थरों से भी हमला किया गया था।

छत्तीसगढ़ के चिमिरी में पीएचई डैम की खूबसूरत बैकग्राउंड में शूट किए गए इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा था। एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन शांताबाई पवार ने करवाया था। जिसके लिए उन्हें पैसे मिले थे। शांताबाई ने यह बात मानी भी थी। शांताबाई ने तो तो सुझाव भी दिया था कि अगर यह विरोध प्रदर्शन बहरामबाग में किया जाता तो ज्यादा सफल रहता।

बता दें कि गहना वशिष्ठ ने 2012 में मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट भी जीता था। इसके अलावा पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से जयादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 70 से ज्यादा विज्ञापन किए हैं। यही नहीं वो बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी है। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था। गहना वशिष्ठ फिल्मों का रिव्यू भी करती हैं।