Gandii Baat Web Series, ALTBalaji, Anveshi Jain: एकता कपूर (Ekta Kapoor) की वेब सीरीज गंदी बात (Gandii Baat) फेम एक्ट्रेस अन्वेषी जैन (Anveshi Jain) किसी परिचय की मोहताज नही हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया सेंसेशन अन्वेषी जैन का नाम बिग बॉस के लिए भी सामने आया था। जब सलमान खान का शो बिग बॉस 13 सीजन शुरू होने वाला था, तब अन्वेषी जैन का नाम भी इसमें शामिल होने वालों की सूची में था। हालांकि, बाद में उन्हें शो में एंट्री नहीं मिल सकी थी।
मध्य प्रदेश के खजुराहो से अन्वेषी का है कनेक्शन: अन्वेषी जैन का मध्य प्रदेश के उस खजुराहो शहर से नाता है, जहां के विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहर मंदिर इरॉटिक मूर्ति शिल्प से सजे हुए हैं। अन्वेषी खजुराहो की ही रहने वाली हैं। उन्होंने भोपाल में रहकर राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। अन्वेषी जैन का बचपन मध्य प्रदेश के खजुराहो में ही बीता है। बता दें कि खजुराहो अपने पुरातात्विक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है।
इंस्टाग्राम पर खूब लोकप्रिय हैं अन्वेषी जैन: अन्वेषी जैन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन अन्वेषी जैन के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अन्वेषी जैन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर एक पोस्ट पर हजारों की संख्या में लाइक्स आते हैं। अन्वेषी का एक यूट्यूब चैनल भी है, वहां अक्सर वह रिलेशनशिप एडवाइस देती हैं। एक समय वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एक्ट्रेस थीं। Gandii Baat से रातों रात स्टार बनीं Anveshi Jain पेशे से हैं इंजीनियर, वायरल हुआ ऑडिशन का VIDEO
जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी अन्वेषी: अन्वेषी एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और शो होस्ट भी हैं। अन्वेषी जैन सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में से एक हैं। अन्वेषी जैन जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अन्वेषी इन दिनों गुजराती फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह ‘जी’ मूवी में नजर आने वाली हैं।