बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस र 23 दिनों के अंदर 493.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 640 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में मूवी की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी शामिल है। उन्होंने ने भी पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान वो अपनी घड़ी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर सलमान खान का लुक वायरल हो रहा है। इसमें भाईजान को ब्लैक शर्ट और जीन्स में देखा जा सकता है। उनका ये लुक काफी सुर्खियों में है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान अपने कैजुअल लुक के साथ-साथ अपनी घड़ी को लेकर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने इस पार्टी के लिए गोल्ड के केस वाली घड़ी पहनी थी। उनकी इस वॉट की कीमत इतनी है कि इसमें एक आम आदमी अपने सपनों का आशियाना खरीद लेगा।
लाखों में है सलमान खान की घड़ी की कीमत
सलमान खान की घड़ी की बात की जाए तो वो फेमस वॉच कंपनी रोलेक्स (Rolex) की है, जो मॉडल YACHT है। इसे वो पहली बार ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 में पहनकर चर्चा में आए थे। इस घड़ी की बात की जाए तो बताया जाता है कि इसमें 18 कैरेट गोल्ड का केस लगा हुआ है। इसकी कीमत इंडियन वॉच कॉनेसर के अनुसार 28 लाख 90 हजार बताई जाती है और मार्केट वैल्यू करीब 35 लाख रुपये है। ऐसे में इस कीमत में तो एक आम आदमी अपने सपनों का घर खरीद लेगा।
रिलीज हुआ ‘टाइगर 3’ का पोस्टर
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी के जरिए वो 6 साल बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म से दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक शेयर किया जा चुका है। इसे दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज किया जाना है। कैटरीना और सलमान की जोड़ी को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में देखा गया था, जो कि 2017 में रिलीज की गई थी।