सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म ‘गदर-2’ (Gadar 2) ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये इंडिया की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इसने ‘पठान’ तक को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर इसकी सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच मूवी के निर्देशक अनिल शर्मा ने बॉलीवुड ठिकाना के साथ खास बातचीत की है। उन्होंने इस दौरान कई खुलासे किए। इसी दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की नोज सर्जरी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में अनिल शर्मा की फिल्म ‘द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। ऐसे में इसी दौरान किस्सा सुनाते हुए ‘गदर 2’ के डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म से पहले प्रियंका ने अपनी नोज सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी के बाद उनका चेहरा काफी बदल गया था। इसे देखकर वो खुद काफी हैरान थे। अनिल बताते हैं कि उन्होंने प्रियंका को अपनी फिल्म के लिए साइन किया था। उनकी पत्नी ने खुद एक्ट्रेस को चेक दिया था। उन दिनों ‘गदर’ रिलीज हुई थी और वो इसकी रिलीज के बाद अमेरिका-यूरोप टूर के लिए गए थे। वहां से जब लौटे तो उन्हें पता चला कि देसी गर्ल ने नाक की सर्जरी कराई है।
जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
अनिल शर्मा बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने सर्जरी का सहारा इसलिए लिया था क्योंकि उन्हें जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना था। इस खबर को अखबार में छपे देखने के बाद डायरेक्टर काफी हैरान थे। क्योंकि उनका मानना है कि वो पहले ज्यादा अच्छी दिखती थीं। वो आगे कहते हैं कि जब भारत लौटे तो उन्होंने प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया और वो अपने पैरेंट्स के साथ मिलने के लिए आईं। सर्जरी की वजह से उनका चेहरा काफी खरोब हो गया था। वो बहुत काली लगने लगी थीं।
प्रियंका को लेकर पैरेंट्स की आंखों में थे आंसू
अनिल शर्मा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के परिवारवाले काफी अच्छे थे लेकिन, उस दौरान केवल उनकी आंखों में आंसू थे। ये सब देखकर उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो इस पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें साइनस की दिक्कत थी, इसलिए कराना पड़ा। इतना कहने के बाद वो अनिल को साइनिंग अमाउंट लौटाकर बरेली वापस जा रही थीं पर निर्देशक ने उनसे पैसे नहीं लिए। अनिल ने मेकअप आर्टिस्ट की मदद ली और उनके लुक पर काम किया। इसके बाद फिर वो बॉलीवुड में डेब्यू कर पाईं।